‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 6 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसके आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘दृश्यम 3’ हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन भारत में 45.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस दिन तमिल वर्जन से 32.10 करोड़, तेलुगु से 8.85 करोड़, हिंदी से 5.25 करोड़ और कन्नड़ वर्जन से 60 लाख रुपए की कमाई हुई। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 289.05 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 338.45 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, विदेशों में छठे दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपए कमाए। इससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 204 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 542 करोड़ रुपए पहुंच गया है। ‘जेलर 2’ और ‘दृश्यम 3’ के बीच का अंतर अब कम रह गया है। रजनीकांत की यह फिल्म बुधवार को 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 556.22 करोड़ रुपए की दुनियाभर की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, नंबर 1 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 1,813.39 करोड़ रुपए की दुनियाभर की कमाई के साथ पहले नंबर पर है। रजनीकांत ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली अब 4 फिल्में दे दी हैं। इसके साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले तमिल फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते एक्टर बन गए हैं। उनकी फिल्मों में 2018 में आई एस. शंकर की साइंस फिक्शन फिल्म ‘2.0’ शामिल है, जो उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके अलावा ‘जेलर’ (2023) और लोकेश कनगराज की ‘कुली’ (2025) ने भी 500 करोड़ क्लब में जगह बनाई। वहीं, ‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज के बाद सिर्फ 6 दिनों में यह आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया। ‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। यह रजनीकांत की 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। रजनीकांत ने एक्शन ड्रामा में टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार दोबारा निभाया है। फिल्म में रम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। इसमें कई कलाकारों ने स्पेशल अपीयरेंस भी दिए हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है।
UP के बुजुर्गों को 45 दिन में मिलेंगे 1500 रुपए, क्या है वृद्धावस्था पेंशन का नया नियम? पात्रता से आवेदन तक जानें पूरी प्रक्रिया
UP Old Age Pension: उत्तर प्रदेश के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है. समाज कल्याण विभाग अब बुजुर्गों को तीन महीने की जगह 45 दिन में पेंशन की किस्त सीधे बैंक खातों में भेजेगा. इस नई व्यवस्था से राज्य के लाखों वृद्धजनों को अपनी रोजमर्रा की दवाओं और खर्चों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा. जानें वृद्धावस्था पेंशन की सुविधा पाने के लिए कौन सा नियम-कानून होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








