Dussehra पर Cockroach दहन पर घमासान, Kapil Mishra बोले- तिलमिलाए देश के राजनीतिक दीमक
दशहरे के दिन दिल्ली में रावण दहन के साथ-साथ 30 फुट के कॉकरोच (तिलचट्टे) का पुतला जलाए जाने के एक दिन बाद, दिल्ली के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता कपिल मिश्रा ने बुधवार को कहा कि इस घटना से देश के राजनीतिक दीमकों को तकलीफ हुई है। यह बयान तब आया जब दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत 'श्री केशव रामलीला कमिटी' (NSP, पीतमपुरा) के आयोजकों - जिसमें कमिटी के अध्यक्ष और BJP विधायक अशोक गोयल तथा दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा शामिल हैं - के खिलाफ की गई है। यह शिकायत दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ-साथ एक कॉकरोच का पुतला जलाए जाने को लेकर दर्ज कराई गई है।
इसे भी पढ़ें: K Annamalai ने Delhi Police की कार्रवाई को बताया गलत, कॉजपा के सवाल उठाने के अधिकार का किया समर्थन
पत्रकारों से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि जो पुतला जलाया जा रहा है, वह एक कॉकरोच का है, लेकिन दर्द उन 'दीमकों' को हो रहा है—जो इस देश की राजनीतिक दीमकें हैं। जनता के पास इनसे निपटने के लिए अपना एक खास 'कीटनाशक' है। कॉकरोच गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक होता है... लोग चाहते हैं कि ऐसे पुतले जलाए जाएं; जैसे-जैसे देश-विरोधी ताकतें सामने आती हैं, भारत में उनकी हार तय है। इससे पहले, सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को पीतमपुरा में रामलीला के आयोजकों के खिलाफ उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उन्होंने कहा कि कॉकरोच का पुतला जलाए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
अपनी शिकायत में, भारद्वाज ने श्री केशव रामलीला कमेटी के आयोजकों, दिल्ली के मंत्री और कमेटी के सदस्य कपिल मिश्रा (जो इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भी थे) तथा अन्य आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। मिश्रा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि कॉकरोच के पुतले से प्रभावित होने वाले लोग देश की राजनीति के दीमक हैं। दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके में मंगलवार को दशहरा समारोह के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच के 30 फुट ऊंचे पुतले का भी दहन किया गया। पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कॉकरोच का विशाल पुतला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।
इसे भी पढ़ें: विजयादशमी पर PM Modi का आह्वान, देश विरोधी ताकतों को पहचानकर परास्त करें
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनों के बाद कॉकरोच का पुतला जलाए जाने के कार्यक्रम ने ध्यान आकर्षित किया है। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि कॉकरोच का पुतला जलाने का उद्देश्य गंदगी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। भारद्वाज ने अपनी शिकायत में कहा कि पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला जलाने के आयोजकों के फैसले से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया मंचों से इससे संबंधित तस्वीरों, वीडियो और अन्य प्रचार सामग्री को हटाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो वह अदालत का रुख करेंगे। आप पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा, ‘‘कॉकरोच का पुतला जलाया जा रहा है और इससे प्रभावित होने वाले लोग देश की राजनीति के दीमक हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि विभिन्न समूह देश के खिलाफ साजिश रचने के लिए एकजुट हुए हैं और अंततः सच्चाई की जीत होगी।
Udhampur में गहरी खाई में गिरी बस, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में दूरदराज के इलाके में बुधवार को एक यात्री बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस पचौंड से रामनगर जा रही थी तभी सुबह करीब आठ बजे गुल्ली गला के पास यह हादसा हो गया।
इस घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लोहे के मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और 17 घायल यात्रियों को बसंतगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रामनगर अस्पताल रेफर किया गया जहां एक महिला और छह साल की लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि घायल छह अन्य यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें विशेष उपचार के लिए उधमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुनील भारद्वाज ने अस्पताल जाकर घायल यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उस सड़क की हालत पर चिंता जताई जहां दुर्घटना हुई थी और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़क को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया ताकि लोगों को खासकर आपातकालीन स्थितियों में समय पर चिकित्सा सहायता और बेहतर इलाज मिल सके। इससे पूर्व, हादसे की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के उपायुक्त अनंत द्विवेदी से बात की। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद दी जा रही है और उनका कार्यालय जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







