क्या ट्रंप पर होने वाला था अटैक? अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब के पास बंदूक लिए कार में बैठा था शख्स
अमेरिकी पुलिस ने लॉस एंजिलिसिस के पास स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शख्स के पास हथियार था. आरोपी की पहचान हो गई है. उसका नाम जीनिन जॉन टेले है, जो 38 साल का है. टेले अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का रहने वाला है. खास बात है कि ये गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई है, जब डोनाल्ड ट्रंप कैलिफोर्निया का दौरा करने वाले थे.
गोल्फ क्लब कैंपस की फोटो-वीडियो बना रहा था आरोपी- काउंटी शेरिफ
काउंटी शेरिफ के अनुसार, रविवार को आरोपी को गोल्फ क्लब की पार्किंग के पास रोका गया था, जब उसके कार की तलाशी ली गई तो कार से पिस्टल, प्रतिबंधित आर्मर-पियर्सिंग गोलियां बरामद हुईं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी गोल्फ क्लब परिसर में घूम-घूमकर फोटो-वीडियो बना रहा था. उसकी हरकत संदिग्ध थी. वह सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहा था.
अमेरिका की सीक्रेट सर्विस कर रही जांच
काउंटी शेरिफ के अनुसार, आरोपी को छिपाकर हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर की जा रही है. आरोपी हिरासत में है और उसकी जांच हो रही है. बता दें, ट्रंप इस सप्ताह कैलिफोर्निया जाने वाले हैं. वे यहां रिपब्लिकलन नेशनल कमेटी के फंडरेजिंग डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनकी कैलिफोर्निया यात्रा से पहले हुई इस गिरफ्तारी को काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है.
Aaj Ka Mausam: 22 राज्यों के लिए अगले 12 घंटे बहुत भारी, IMD ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. जिसके कारण असम, गुजरात जैसे राज्य के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. IMD ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन, पेड़ों के गिरने तथा निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 10 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और आंधी-बिजली की चेतावनी जारी की गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









