Responsive Scrollable Menu

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ के लिए निवेशकों में मची होड़, 2 घंटे में हुआ फुल सब्सक्राइब

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ आज (बुधवार) से खुल गया. पहले ही दिन जियो के आईपीओ में निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली. जिसके चलते जियो प्लेटफॉर्म का ये आईपीओ चंद मिनट में फुल सब्सक्राइब हो गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्से में निवेशकों की ओर से 3.77 गुना बोलियां मिलीं.

वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की श्रेणी में 30 फीसदी और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 27 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया. बता दें कि कंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ के तहत कुल 19,75,25,934 शेयरों की पेशकश की है. आईपीओ के ओपन होते ही निवेशकों ने 23,27,13,888 शेयरों के लिए बोलियां लगाईं. संस्थागत निवेशकों की ओर से मिली मजबूत मांग ने इस इश्यू को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी को सामने रख दिया.

23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली

बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बुधवार (21 अक्टूबर) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला. जो 23 अक्टूबर को बंद होगा. कंपनी की योजना नए शेयर जारी करके करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटाने की है. इस इश्यू में मौजूदा शेयरधारकों की ओर से शेयर बेचने का प्रस्ताव शामिल नहीं है. 30,213 करोड़ के आकार के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ भारत के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड बना सकता है. इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया ने 2024 में 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था.

1065 से 1119 प्राइस बैंड तय

जियो प्लेटफॉर्म्स ने आईपीओ के लिए 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 108 अरब डॉलर बैठता है. 12 शेयरों वाले एक लॉट के लिए निवेशकों को न्यूनतम 12,780 रुपये की बोली लगानी होगी, जबकि अधिकतम 13,428 रुपये निवेश करने होंगे.

ग्रे मार्केट में 24 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम

आईपीओ की लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में भी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों को लेकर सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं. इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों पर 276 रुपये का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) चल रहा था. 1,119 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड में इस प्रीमियम को जोड़ने पर संभावित लिस्टिंग मूल्य करीब 1,395 रुपये बनता है. यह इश्यू प्राइस से लगभग 24.66 फीसदी अधिक है. बता दें कि ग्रे मार्केट प्रीमियम अनौपचारिक बाजार है. इसे शेयर की वास्तविक लिस्टिंग कीमत या संभावित रिटर्न की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए.

एंकर निवेशकों से भी मिला बड़ा समर्थन

आईपीओ खुलने से पहले ही जियो प्लेटफॉर्म्स को बड़े संस्थागत निवेशकों ने इस आईपीओ में भारी दिलचस्पी दिखाई. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी के 8,110 करोड़ रुपये के एंकर बुक के लिए करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की मांग आई. इसमें वैश्विक एसेट मैनेजर, सॉवरेन वेल्थ फंड, घरेलू म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों जैसे निवेशकों का नाम शामिल है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

एआई से काम तेजी से हो रहा, लेकिन विषयों की गहन समझ को लेकर चिंतित हैं भारतीय छात्र: रिपोर्ट

एआई से काम तेजी से हो रहा, लेकिन विषयों की गहन समझ को लेकर चिंतित हैं भारतीय छात्र: रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में Ishan Kishan तोड़ सकते हैं Suryakumar का रिकॉर्ड

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन 2,000 T20I रनों के खास क्लब में शामिल होने से 46 रन दूर हैं। साथ ही, वह एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे अधिक T20I रनों के मामले में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है, जिसका पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। मुख्य रूप से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले किशन के लिए T20 क्रिकेट में यह साल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 66 T20I मैचों की 66 पारियों में 31.51 की औसत और 148.81 के स्ट्राइक रेट से कुल 1,954 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन है।

इसे भी पढ़ें: Shreyas Iyer बोले- अभिषेक और सैमसन के रहते Vaibhav Suryavanshi को मौका मिलना आसान नहीं


केवल 2024 में, किशन ने 34 पारियों में 1,158 रन बनाए हैं। उनका औसत 37.35 और स्ट्राइक रेट 172.06 रहा है। इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। अब वह यादव के 2022 में बनाए गए 1,164 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ सात रन दूर हैं; यह किसी एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। किशन एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट खेलने वाले देश के किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक T20I रन बनाने के रिकॉर्ड का भी पीछा कर रहे हैं।

फिलहाल यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम है, जिन्होंने 2021 में 29 पारियों में 1,326 रन बनाए थे। इस साल अब तक, किशन ने 49 T20 पारियों में 1,760 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.26 और स्ट्राइक रेट 175 से अधिक रहा है, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी T20I मैचों और दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज को देखते हुए, किशन एक कैलेंडर वर्ष में 2,000 T20 रन बनाने वाले पहले भारतीय बनने से 240 रन दूर हैं। इस मुकाम तक अब तक केवल वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन (जिन्होंने 76 मैचों में 2,331 रन बनाए) और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (जिन्होंने 2024 और 2021 में 48 मैचों में 2,036 रन बनाए) ही पहुंच पाए हैं।

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur के नाबाद 91 रन से भारत ने Zimbabwe के सामने रखा 217 का लक्ष्य


न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय T20I टीम इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
 

Wed, 21 Oct 2026 13:25:00 +0530

  Videos
See all

75 साल पहले कैसे रखी गई जनसंघ की नींव? BJP Chief Nitin Nabin ने याद किया ऐतिहासिक सफर | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T08:12:34+00:00

झोपड़ी में लगी भीषण आग, 3 साल की बेटी समेत 3 की मौत | Deoria | UP Fire Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T08:08:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers