Responsive Scrollable Menu

‘मम्मी मुझे जान से मार देंगी…’ हादसे में स्कूटी टूट गई तो रो पड़ा बच्चा, मुरादाबाद का Video

स्कूटी का एक्सीलेटर फंसने के कारण बच्चा वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की. मामले को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया है.

Continue reading on the app

एंथ्रोपिक को इस साल की पहली छमाही में हुआ 80.7 अरब डॉलर का घाटा, आईपीओ से पहले सामने आई बड़ी वित्तीय चुनौती

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एंथ्रोपिक ने इस वर्ष की पहली छमाही में 80.7 अरब डॉलर का भारी शुद्ध घाटा दर्ज किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के ड्राफ्ट आईपीओ प्रॉस्पेक्टस का हवाला देते हुए बताया गया है कि इस वर्ष हुए घाटे का बड़ा हिस्सा उन अकाउंटिंग चार्जेज से जुड़ा है, जो फंड जुटाने के लिए जारी किए गए कन्वर्टिबल नोट्स और अन्य वित्तीय साधनों के मूल्य में बदलाव के कारण दर्ज किए गए।

इसी अवधि में कंपनी ने 16.3 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी की कुल बिक्री का लगभग पांचवां हिस्सा केवल दो प्रमुख ग्राहकों से आया।

पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 13 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था, जबकि इस बार यह बढ़कर 80.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

कंपनी ने फिलहाल इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। बताया जा रहा है कि एंथ्रोपिक नवंबर में अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एंथ्रोपिक को अपनी एआई सेवाओं के विस्तार के लिए पर्याप्त क्लाउड क्षमता हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एडब्ल्यूएस, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां उसे ग्राहक के बजाय संभावित प्रतिस्पर्धी के रूप में देख रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अब अपने डेटा सेंटर लीज पर लेने के साथ-साथ थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर ऑपरेटरों के साथ भी काम कर रही है।

इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी एआई कंपनी ने यह भी स्वीकार किया था कि उसके क्लाउड एआई मॉडल ने कुछ बाहरी संगठनों, जिनमें अमेरिका की कुछ सरकारी वेबसाइटें भी शामिल थीं, पर अनजाने में कई कार्रवाइयां की थीं। इसके बाद व्हाइट हाउस ने एआई कंपनियों को अपने सिस्टम की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया था।

सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ने एक रिपोर्ट में अपने मॉडलों के चार प्रकार के अनपेक्षित व्यवहारों का उल्लेख किया था, जिनमें साधारण सॉफ्टवेयर कमजोरियों का फायदा उठाकर कमांड चलाना, ऐसे फॉर्म जमा करना जिनकी अनुमति नहीं थी और कुछ सार्वजनिक डेटा तक पहुंच पाने के लिए प्रतिबंधों को दरकिनार करना शामिल था।

इन घटनाओं के बाद एंथ्रोपिक ने अपने एआई मॉडलों के प्रशिक्षण और परीक्षण चरण के दौरान इंटरनेट एक्सेस के कुछ प्रकारों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कंपनी ने कहा कि कुछ घटनाएं संघीय, राज्य और स्थानीय सरकारी एजेंसियों द्वारा संचालित वेबसाइटों से जुड़ी थीं। हालांकि प्रभावित पक्षों के अनुरोध पर उन संस्थाओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

कैथल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के कैथल जिले के अजीत नगर गांव के रहने वाले पैरा तीरंदाज और पद्मश्री सम्मानित खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि में उनके साथी झारखंड के विजय सुंडी भी शामिल रहे। भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन की मजबूत टीम को 5-1 से हराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। Fri, 23 Oct 2026 23:40:57 +0530

  Videos
See all

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले! | Kisan Samman Nidhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T20:30:27+00:00

Weather Update : अलर्ट! 24 अक्टूबर को होगी जोरदार बारिश? | IMD Alert | Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T20:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers