Responsive Scrollable Menu

Top Headlines: जबलपुर में तोड़फोड़ के बाद तनाव… 15 गिरफ्तार

सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी ने अमित शाह से जुड़े मामले में बयान दर्ज कराया है. पश्चिम बंगाल में SIR पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है, अप्रैल से देशभर में इसके क्रियान्वयन की तैयारी है. दिल्ली भाजपा सरकार ने एक साल पूरे होने पर रिपोर्ट पेश की, जबकि तीन राज्यों में शिवाजी जयंती जुलूस व मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हिंसा की घटनाएं सामने आईं.

Continue reading on the app

भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील अप्रैल से लागू होगी, ब्रिटेन और ओमान एफटीए पर भी आया अपडेट

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील मार्च में साइन हो सकती है और यह अप्रैल में लागू हो सकती है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओर से शुक्रवार को दी गई।

साथ ही, गोयल ने कहा कि यूएस के साथ अंतरिम व्यापार समझौते के लीगल टेक्सट को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों की बैठक 23 फरवरी को शुरू होगी।

इस महीने की शुरुआत में भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते पर साझा बयान जारी किया था। इसमें अमेरिका में भारतीय निर्यात पर टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटेन और ओमान के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) अप्रैल में लागू होने की संभावना है। न्यूजीलैंड के साथ हुआ समझौता सितंबर में लागू होने की उम्मीद है।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने कहा कि ग्लोबल ट्रेड का लाभ हर एमएसएमई, प्रत्येक कारोबारी और हर छोटे-बड़े स्टार्टअप तक पहुंचना चाहिए। हमारी कोशिश नए निर्यातकों को आगे बढ़ाना है। साथ ही, हमारे उत्पादों और सर्विसेज को दुनिया के कई देशों और महाद्वीपों पर पहुंचाना है।

बीते हफ्ते, गोयल ने कहा था कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता संप्रभुता को छोड़े बिना उपभोक्ता हितों और निर्यात-आधारित विकास के बीच संतुलन बनाने के लिए तैयार किया गया है।

गोयल ने कहा कि 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होने के चलते हमने इस समझौते में मजबूत स्थिति में डील की है और अपने देश के आत्मनिर्भर सेक्टर्स को सुरक्षित रखा है।

उन्होंने आगे कहा कि चावल, गेहूं, मक्का, बाजरा और दुग्ध जैसे संवेदनशील कृषि उत्पादों को इस समझौते से बाहर रखा गया है, ताकि इस ट्रेड डील का कोई नकारात्मक असर न हो।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, अमेरिका को दुग्ध, मुर्गी पालन, मांस, गेहूं, चावल, मक्का और सोयाबीन पर कोई शुल्क रियायत नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा, भारत ने केवल उन वस्तुओं के लिए चुनिंदा पहुंच की अनुमति दी है जिनकी उसे आवश्यकता है या जिनका वह अधिशेष उत्पादन नहीं करता है, जैसे अखरोट, पिस्ता और कुछ विशेष प्रकार की शराब, जिन पर न्यूनतम आयात मूल्य लागू है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

आज टी20 वर्ल्ड कप में दो मुकाबले, पहला मैच होना मुश्किल, श्रीलंका का ना हो जाए पाकिस्तान जैसा हाल

ICC T20 World cup 2026 Super 8: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज सुपर 8 के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में इंग्लैंड से को होस्ट श्रीलंका का सामना होना है. ये मैच पल्लेकल में खेला जाना है. श्रीलंका के कोलंबो में एक दिन पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका. आज के मैच पर भी बारिश का साया है. दूसरे मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका अहमदाबाद में खेलेंगे. Sun, 22 Feb 2026 07:30:34 +0530

  Videos
See all

World News:Japan-Singapore जाएंगे CM Yogi Adityanath #upnews #uppolitics #trending #samachar #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:06:35+00:00

परीक्षा या मजाक | #shorts #viralvideo #viralnews #maharashtra #exam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:04:46+00:00

US-Saudi Nuclear Deal: सऊदी अरब का परमाणु बम पर बड़ा फैसला! | Nuclear Bomb | Donald Trump | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:15:04+00:00

छोटी बच्ची का बड़ा कारनामा, CCTV में कैद | #shorts #viralvideo #viralnews #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T02:05:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers