Shakira India Tour 2026: 19 साल बाद इंडिया में परफॉर्म करेंगी शकीरा; जानिए कहां से बुक करे शो की टिकट!
Shakira India Tour 2026: लैटिन पॉप क्वीन शकीरा करीब 19 साल बाद भारत आ रही हैं और उनके फैंस के लिए ये खुशी का पल है। Waka Waka, Hips Don’t Lie, Whenever, Wherever और She Wolf जैसे सुपरहिट गानों की लाइव परफॉर्मेंस पर अब फैंस दिल खोल कर झूम सकेंगे। शकीरा इस साल अप्रैल मुंबई और दिल्ली में अपने धमाकेदार शो लेकर आएंगी।
कब और कहां होंगा शकीरा का लाइव कॉन्सर्ट
शकीरा 10 अप्रैल 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करेंगी। यह भारत में उनका पहला बड़ा कॉन्सर्ट होगा, पिछली बार उन्होंने 2007 में मुंबई में परफॉर्म किया था।
यह भी पढ़े - गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें बर्थडे पर हार्दिक ने दिए 25 सरप्राइज: रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इजहार; VIDEO
शकीरा इंडिया टूर टिकट
जानकारी के लिए बता दें कि शकीरा के इंडिया टूर टिकट टिकट्स ‘District By Zomato’ पर उपलब्ध होंगी। HSBC क्रेडिट कार्ड वाले लोग 27 फरवरी से 1 मार्च तक 48 घंटे की अर्ली एक्सेस पा सकते हैं। जनरल सेल 1 मार्च को 1 बजे IST से शुरू होगी।
यह भी पढ़े - जल्द गौरव कपूर की दुल्हन बनेंगी कृतिका कामरा, ग्रैंड वेडिंग छोड़ करेंगे सीक्रेड वेडिंग; डीटेल्स आईं सामने
इंडिया टूर पर क्या बोली शकीरा?
टूर की घोषणा में शकीरा ने कहा, “भारत में परफॉर्म करना हमेशा खास रहा है और मैं मुंबई और दिल्ली के फैंस से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। इस टूर का मकसद है कि हम जरूरतमंद बच्चों की मदद कर सके।” आपको बता दें कि कॉन्सर्ट 'Feeding India' और 'District by Zomato' के कोलेब्रेशन में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़े - Kajol के नाम-तस्वीर से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं!: दिल्ली HC ने एक्ट्रेस के पर्सनैलिटी राइट्स किए सुरक्षित
शकीरा का ग्लोबल रिकॉर्ड
शकीरा दुनिया की सबसे सफल लैटिन आर्टिस्ट में से एक हैं। उन्होंने 100 मिलियन से ज्यादा रिकॉर्ड्स बेचे हैं और दो बार 'Billboard Top Female Artist of the Decade' का खिताब जीता है। उनके हिट गाने जैसे Hips Don’t Lie, Waka Waka और Whenever, Wherever आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में टॉप पर हैं। उनकी हालिया Las Mujeres Ya No Lloran टूर ने Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
यह भी पढ़े - यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज; एक्शन सीन देंख फैंस बोले - ब्लॉकबस्टर हैं फिल्म
‘दिन दूनी, रात चोगुनी’ की रफ्तार से इस शेयर में बढ़ रहा है पैसा, AI के क्षेत्र में काम करती है कंपनी!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)





