Responsive Scrollable Menu

टाइगर श्रॉफ मामले में बड़ा खुलासा, सलमान खान थे पहला निशाना, हमलावरों ने की थी घर की रेकी

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम जुहू में हुई फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स का असली निशाना बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान थे। टाइगर श्रॉफ उनके लिए दूसरा और आसान विकल्प थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में मुंबई पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले शूटर्स ने पहले बांद्रा (वेस्ट) बैंडस्टैंड स्थित सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। वहां पहले से मौजूद कड़ी पुलिस सुरक्षा और तैनात जवानों को देखकर वे हमला अंजाम नहीं दे सके और वापस लौट गए। इसके बाद गैंग ने तुरंत योजना बदल दी और किसी अपेक्षाकृत आसान टारगेट की तलाश शुरू कर दी।

सोशल मीडिया से मिली टाइगर श्रॉफ की दिनचर्या की जानकारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब शूटर्स ने गैंग के करीबी सहयोगी अमित (अनिल) पंडित को बताया कि सलमान खान को निशाना बनाना संभव नहीं है तो गैंग को सोशल मीडिया से पता चला कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड में फुटबॉल खेलते हैं और उनके पास पुलिस सुरक्षा नहीं है। शूटर्स ने कुछ समय तक टाइगर पर नजर रखी और जैसे ही उनकी कार गेट से बाहर निकली, उन्होंने गोलियां चला दीं। हमले में टाइगर बाल-बाल बचे। उनके ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली लगी और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ।

यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सलमान खान पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में हैं। अप्रैल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी फायरिंग की घटना हो चुकी है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा और मजबूत की गई थी। उन्हें Y-प्लस सुरक्षा कवर उपलब्ध है।

सलमान खान की सुरक्षा और मजबूत की गई

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के बाद मुंबई में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से और मजबूत की गई है। मुंबई पुलिस और कमांडो यूनिट के जवान उनके आवास और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई है। पुलिस कर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट पहने नजर आए और अतिरिक्त पुलिस वाहन भी तैनात किए गए। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा दल के पास अत्याधुनिक हथियार भी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में MP5 SD6 सबमशीन गन जैसे आधुनिक हथियारों का जिक्र किया गया है, जो क्लोज प्रोटेक्शन ड्यूटी के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

जारी है जांच

इस मामले में राजस्थान के कोटा से तीन मुख्य आरोपियों रेहान अंसारी, हृतिक उर्फ रोशन और फूल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बाद में हथियार सप्लाई करने वाले समेत और भी लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने सलमान खान के घर की रेकी का जिक्र किया है। गैंग की ओर से अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट और ऑडियो भी सामने आए थे, जिसमें टाइगर को सलमान खान से जुड़े होने की चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Continue reading on the app

बेगूसराय में जागरण के दौरान महिला डांसर को दरोगा ने मारा थप्पड़, भीड़ से धक्का-मुक्की के बाद पिस्टल तानी

बेगूसराय में जागरण के दौरान महिला डांसर को दरोगा ने मारा थप्पड़, भीड़ से धक्का-मुक्की के बाद पिस्टल तानी

Continue reading on the app

  Sports

James Anderson Retirement: जेम्स एंडरसन का करियर खत्म, टीम ने नया कॉन्ट्रैक्ट देने से किया इनकार

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का प्रोफेशनल करियर आखिरकार खत्म हो गया. लैंकशर ने उन्हें अगले सीजन के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट देने से मना कर दिया है. Wed, 21 Oct 2026 22:08:58 +0530

  Videos
See all

Sawal Public Ka Live | 'Akhilesh का 'डिप्टी' मुसलमान, रामपुर में ऐलान? | CM Yogi | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T17:12:24+00:00

Mahabahas: माफिया राज बहाना, विपक्ष पर CM योगी का निशाना! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T17:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers