पाकिस्तान ने ईरान के साथ व्यापार क्यों रोका? सामान से लदे हज़ारों कंटेनर सीमा पर खड़े
ईरान पाकिस्तान के लिए अहम देश है लेकिन अमेरिका और इसराइल के हमले के बाद चीज़ें तेज़ी से बदल रही हैं. पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका में है लेकिन उसके लिए ईरान का भरोसा जीतना आसान नहीं है.
Shaan के विलेन शाकाल से लेकर Mirzapur के बाऊजी तक, Kulbhushan Kharbanda का रहा दमदार सफर
आज यानी की 21 अक्टूबर को बॉलीवुड के फेमस अभिनेता कुलभूषण खरबंदा अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुलभूषण जाधव कभी सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए, तो कभी निगेटिव रोल में। लेकिन उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें जान फूंक दी। आज भी वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं और उन्होंने अपनी लगन और मेहनत के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता कुलभूषण खरबंदा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
पंजाब में 21 अक्टूबर 1944 को कुलभूषण खरबंदा का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पंजाब और इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों से ही कुलभूषण खरबंदा अभिनय की दुनिया से जुड़ गए और अक्सर नाटकों में पार्टिसिपेट किया करते थे। वहीं पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 'अभियान' नामक थिएटर शुरू किया और फिल्मों में काम करने से पहले वह लंबे समय तक थिएटर करते रहे।
फिल्मी सफर
लंबे समय तक थिएटर करने के बाद कुलभूषण खरबंदा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला किया। साल 1974 में फिल्म 'जादू का शंख' से उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद वह फिल्म 'निशांत' में नजर आए। फिर वह 'अर्थ', 'कलयुग', 'भूमिका', 'मैं जिंदा हूं' और 'नसीब' समेत कई फिल्मों में नजर आए। कुलभूषण खरबंदा ने अपने संजीदा और जीवंत अभिनय से दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया।
फिल्में और ओटीटी प्लेटफॉर्म
अभिनेता कुलभूषण खरबंदा ने उस दौरान सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने फिल्म 'शान' में विलेन शाकाल का किरदार निभाया था। साल 1980 में आई इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा अभिनेता शशि कपूर, अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने चर्चित और हिट वेब सीरीज मिर्जापुर में सत्यानंद त्रिपाठी उर्फ बाऊजी का रोल निभाया। उनका यह किरदार भी चर्चा में रहा और दर्शकों को भी पसंद आया।
पर्सनल लाइफ
अभिनेता कुलभूषण खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्र्री में कदम रखने से पहले शादी कर ली थी। उन्होंने राजस्थान के प्रतापगढ़ के महाराजा राम सिंह की बेटी माहेश्वरी संग शादी की थी। अभिनेता कुलभूषण से शादी करने से पहले माहेश्वरी कोटा के महाराजा की पत्नी थीं। दोनों की एक बेटी श्रुति खरबंदा हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
BBC News
prabhasakshi








