Responsive Scrollable Menu

सऊदी अरब में किन अपराधों में मिलती है फांसी? 2 बांग्लादेशियों की मौत से उठे सवाल

सऊदी में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दिए जाने से विवाद खड़ा हो गया है. आरोप मस्जिद में कथित अनैतिक काम का था. बांग्लादेश सरकार का कहना है कि फांसी से पहले जानकारी नहीं मिली, जानिए पूरा मामला.

Continue reading on the app

आज के दिन Subhash Chandra Bose ने 1943 में बनाई थी आजाद हिंद की प्रांतीय सरकार

सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई और उसे ‘आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद’ का नाम दिया। बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ का ओजपूर्ण नारा दिया। ब्रिटेन में 21 अक्टूबर 1966 को वेल्स के एक छोटे से खनन गांव एबरफैन में, दशकों से जमा किया जा रहा कोयले का कचरा भारी बारिश के कारण अचानक धसक गया। कीचड़ और मलबे का यह विशाल पहाड़ 30 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से ढलान से नीचे आया और उसने पेंटग्लास जूनियर स्कूल और आसपास के कुछ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे की चपेट में आने से प्राथमिक स्कूल के 116 बच्चों सहित कुल 144 लोगों की मौत हो गई। 21 अक्टूबर 2012 को हिंदी सिनेमा में किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। दीवार , चांदनी , डर , दिल तो पागल है , वीर-ज़ारा और जब तक है जान जैसी फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा को 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 8 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए, भारत सरकार ने यश चोपड़ा को 2001 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। 2006 में, ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स ने उन्हें आजीवन सदस्यता प्रदान की, और वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। दुनिया ने 21 अक्टूबर 2016 को इंटरनेट इतिहास का सबसे बड़ा साइबर हमला देखा। डाइन नाम की डोमेन नेम होस्टिंग कंपनी पर हुए इस हमले के कारण अमेज़ॅन, ट्विटर (अब एक्स), नेटफ्लिक्स, रेडिट, पेपाल, गिटहब और पिंटरेस्ट जैसी दुनिया की सैकड़ों दिग्गज वेबसाइटें कई घंटे तक पूरी तरह ठप्प हो गई थीं। इस हमले में मिराई बॉटनेट का इस्तेमाल कर घर के सीसीटीवी, राउटर आदि स्मार्ट उपकरणों को हैक करके इंटरनेट जाम कर दिया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में 21 अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1296 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया। 1797 : अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीच्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया। 1805 : स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया। 1833 : स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ, जिन्हें डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है। 1934 : जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की। 1943 : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई। 1950 : चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया। 1954 : भारत और फ्रांस ने पुडुचेरी, कराइकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता एक नवम्बर से लागू हुआ। 1959 : लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के अचानक हुए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए थे। इस ऐतिहासिक और साहसिक बलिदान की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 1966 : ब्रिटेन के एक छोटे से खनन गांव एबरफैन में, कीचड़ और मलबे का विशाल पहाड़ धसकने से प्राथमिक स्कूल के 116 बच्चों सहित कुल 144 लोगों की मौत हो गई। 1970 : नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 2001 : दुनियाभर में खौफ का कारण बने एंथ्रैक्स का अमेरिका में प्रसार। 2003 : चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास शुरू। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। 2004 : चीन के हेनान प्रांत के शिनमी शहर की एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में 148 मजदूरों की मौत। 2006 : इराक के महमूदियाह में एक बाजार में आत्मघाती बम धमाके में 20 लोग मारे गए और कई घायल हुए। 2008 : भारत के जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बीच लगभग 61 वर्षों के अंतराल के बाद व्यापार मार्ग कारवाँ-ए-तिजारत को दोबारा खोला गया। 2012 : हिंदी सिनेमा में किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का 80 साल की उम्र में निधन। 2013 : कनाडा की संसद ने मलाला यूसुफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की। 2014 : प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को हत्या के एक मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई। 2016 : इंटरनेट इतिहास के सबसे बड़े साइबर हमले में डाइन नाम की डोमेन नेम होस्टिंग कंपनी को निशाना बनाया गया जिसके बाद अमेज़ॅन, ट्विटर (अब एक्स), नेटफ्लिक्स, रेडिट, पेपाल, गिटहब और पिंटरेस्ट जैसी दुनिया की सैकड़ों दिग्गज वेबसाइटें कई घंटे तक पूरी तरह ठप्प रहीं। इसी दिन कैमरून के एसेका में एक खचाखच भरी यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 79 लोगों की मौत हो गई और 550 से अधिक लोग घायल हो गए। 2019 : पश्चिमी कांगो में एक भीषण बस दुर्घटना में करीब 30 लोगों की मौत। 2023 : इसरो ने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के पहले क्रू एस्केप मॉडल टेस्ट व्हीकल ‘टीवी-डी1’ का सफल परीक्षण किया।

Continue reading on the app

  Sports

T20 में Vaibhav Suryavanshi को Playing XI में जगह मिलना आसान नहीं, बोले कप्तान Shreyas Iyer

 भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी अंतिम एकादश में आसानी से जगह नहीं मिल सकती क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि इस किशोर बल्लेबाज को सही समय पर उचित मौके जरूर मिलेंगे। सूर्यवंशी को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया था। भारत ने तब से जो 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं उनमें से सूर्यवंशी ने केवल आठ में हिस्सा लिया है, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज अभिषेक और सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

 इन दोनों ने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि उनके (सूर्यवंशी) जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत युवा है और उसे आगे काफी मौके मिलेंगे। ऐसा नहीं है कि उसे सीधे अंतिम एकादश में जगह मिल जाएगी, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने विश्व कप जीता है।’’ एशियाई खेलों में सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला था और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। 

अय्यर ने कहा कि सूर्यवंशी को विदेशी परिस्थितियों का अनुभव हासिल करने से भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह विदेश की यात्रा करेगा तो उसे इस तरह के विकटों पर खेलने का अच्छा अंदाजा हो जाएगा। ऐसे में अगली बार जब वह विदेश दौरे पर आएगा तो वह पूरी तरह से तैयार होगा और वह पहली बार दौरा करने वाले खिलाड़ियों के साथ भी अपना अनुभव साझा कर सकता है।’’ भारतीय टीम का हाल का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा है। उसने अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाएं खेली और एशियाई खेलों में भाग लिया। अब टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए यहां पहुंची है। अय्यर ने कहा, ‘‘हम पहले भी लगातार मैच खेलते रहे हैं।

 हम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भी गए थे। यात्रा करना और खेलना तथा नई परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना मजेदार होता है। हम कारणों को एक तरफ रखकर यह देखना चाहते हैं कि हम जीतने की रणनीति कैसे तैयार कर रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में भी इसी पर चर्चा चल रही है। घरेलू मैदानों पर सपाट पिचों पर बल्लेबाजी करने की आदी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों और ठंडे मौसम से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाना होगा। अय्यर ने कहा, ’’यहां की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल हैं। ऐसा नहीं है कि परिस्थितियां पूरी तरह से अलग हैं। 

हम इंग्लैंड में खेले थे और उन्होंने हमारी बल्लेबाजी को देखकर विकेट तैयार किए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन किसी भी दिन विकेट कैसा होगा, यह कोई नहीं जानता। इसलिए हम जल्द से जल्द खुद को उस माहौल में ढालने की कोशिश करेंगे। अच्छे अभ्यास सत्र के बाद प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी रणनीति तैयार करने का अंदाज़ा हो जाएगा।’’ 

अय्यर ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड को घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर घरेलू परिस्थितियों की बात करें तो उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों की जानकारी होने का फायदा मिलेगा। दोनों टीम में बस यही अंतर है।’’ अपने बल्लेबाजी क्रम के बारे में अय्यर ने कहा, ‘‘यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। यह उसे समय की स्थिति पर निर्भर करेगा।’’

Wed, 21 Oct 2026 14:06:00 +0530

  Videos
See all

Shashi Tharoor News | Kerala | Thiruvananthapuram: Vidyarambham Ceremony में पहुंचे Shashi Tharoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T08:42:27+00:00

Houthis Saudi War Update : क्या यमन में सेना भेजेगा पाकिस्तान? | Middle East Crisis | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T08:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers