हिंदू मंदिर के समर्थन में उतरे 105 अमेरिकी सांसद, इलिनोइस में हमले की साजिश पर FBI को पत्र लिखकर की ये मांग
Illinois Hindu temple: अमेरिका में एक हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की कथित साजिश ने धार्मिक सुरक्षा और नस्लीय नफरत को लेकर नई बहस छेड़ दी है. मामला इतना गंभीर है कि अमेरिकी कांग्रेस के 105 सदस्य FBI से इसकी जांच हेट क्राइम के तौर पर करने की मांग कर रहे हैं. खास बात यह है कि जिस वक्त मंदिर को निशाना बनाने की कथित कोशिश हुई, भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति भी अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे. अब सांसदों ने FBI से पूछा है कि क्या इस साजिश के पीछे हिंदुओं और भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नफरत की सोच थी और ऐसे हमलों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.
बता दें कि अमेरिका के इलिनोइस में एक हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की कथित साजिश का मामला अब अमेरिकी संसद तक पहुंच गया है. भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में कांग्रेस के 105 सदस्यों ने FBI से इस मामले की संभावित हेट क्राइम यानी नस्लीय या धार्मिक नफरत से जुड़े अपराध के तौर पर जांच करने की मांग की है. सांसदों ने FBI निदेशक काश पटेल को पत्र लिखकर यह भी पूछा है कि भारतीय, हिंदू और अन्य दक्षिण एशियाई समुदायों को निशाना बनाने वाली ऑनलाइन धमकियों से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.
हिंदू मंदिर के बाहर गोली चलाने की कोशिश का आरोप
यह मामला इलिनोइस के ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) हिंदू मंदिर का है. 11 अक्टूबर को मंदिर में गोलीबारी की कथित कोशिश हुई थी. संयोग से, सांसद राजा कृष्णमूर्ति और उनका परिवार भी उस समय मंदिर में पूजा कर रहे थे. कानूनी पक्ष के अनुसार, 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस ने मंदिर के बाहर एक व्यक्ति पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन उसकी राइफल जाम हो गई. इसके बाद वह वहां से भाग गया. आरोप है कि उसने बाद में वापस लौटने की योजना बनाई थी. हालांकि, उसके एक सहयोगी ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी, जिसके बाद उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया.
क्या क्या बरामद हुआ था?
जांचकर्ताओं को आरोपी के पास से एक राइफल, सैकड़ों कारतूस, शरीर की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाला कवच और नस्लीय श्रेष्ठता से जुड़ी सामग्री मिली. वकीलों का आरोप है कि आरोपी ने आठ पन्नों का एक घोषणापत्र भी लिखा था, जिसमें श्वेत लोगों को श्रेष्ठ बताने वाली विचारधारा का समर्थन किया गया था. इसमें हिंदू पूजा स्थल पर भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा की बात भी शामिल थी.
105 सांसदों ने FBI से क्या मांग की?
राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में 105 सांसदों ने FBI से इस मामले में संभावित नस्लीय और धार्मिक नफरत की भूमिका की गंभीरता से जांच करने की अपील की है. पत्र में कहा गया है कि नस्लीय नफरत, धार्मिक स्थल को निशाना बनाने और बड़े पैमाने पर हिंसा की तैयारी के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. सांसदों ने स्थानीय जांचकर्ताओं की मदद करने के लिए FBI की सराहना भी की. हालांकि, उन्होंने यह सुनिश्चित करने की मांग की कि जांच में संभावित हेट क्राइम से जुड़े अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जाए.
दक्षिण एशियाई लोगों के खिलाफ ऑनलाइन नफरत पर चिंता
सांसदों ने अमेरिका में भारतीय और अन्य दक्षिण एशियाई समुदायों के खिलाफ ऑनलाइन नफरत बढ़ने पर भी चिंता जताई है. सितंबर 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दक्षिण एशियाई लोगों के खिलाफ नफरत भरी 5.42 लाख से ज्यादा पोस्ट की पहचान की गई. रिपोर्ट में जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच ऐसे पोस्ट की मासिक संख्या में करीब 240 प्रतिशत की वृद्धि का भी जिक्र किया गया.
कार्नेगी एंडोमेंट के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 2025 की शुरुआत से 48 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी लोगों को अपने समुदाय को निशाना बनाने वाली नस्लभेदी पोस्ट अक्सर या कभी-कभी देखने को मिलीं. वहीं, हर चार में से एक व्यक्ति ने बताया कि उसे गाली या अपमानजनक टिप्पणी का सामना करना पड़ा.
Bigg Boss 20: बाप या भाप? काजी तौकीर ने अरिश्फा संग लड़ाई में की हद पार, 'घटिया लड़की' का दिया टैग
Bigg Boss 20 Update: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अब रिश्ते बदलते नजर आ रहा है. कभी एक दूसरे को बाप-बेटी जैसा टैग देने वाले काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच अब जमकर लड़ाई होने वाली है. इस दौरान काजी अपना आपा खोते नजर आएंगे और अरिश्फा को 'घटिया लड़की' तक कह देंगे. इतना ही नहीं, वो बाप या भाप जैसा कमेंट भी करेंगे, जिस वजह अरिश्फा काफी गुस्सा हो जाएंगी. तो चलिए जानते हैं, अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या धमाल देखने को मिलेगा.
काजी तौकीर और अरिश्फा की हुई लड़ाई
बिग बॉस 20 का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और काजी तौकीर (Qazi Touqeer) बाथरूम एरिया में जमकर लड़ते नजर आ रहे हैं. शुरुआत में अरिश्फा काजी से पूछती हैं, 'क्या बोला था आपने?' इस पर काजी प्रेस पकड़ते हुए बोलते हैं, 'भाप निकल गया ना ऑलरेडी.' काजी की ये बात अरिश्फा को पसंद नहीं आती है और उन्हें लगता है कि उन्होंने बाप बोला था. ऐसे में अरिश्फा बोलती हैं- 'काजी जी आप कभी कभी बहुत खराब और घटिया बात कर देते हो. कल भी आप उनकी बीमारी पर आ गए थे.'
अरिश्फा की बात से चिढ़ें काजी
वहीं, प्रोमो में आगे काजी अरिश्फा की बात सुनकर चिढ़ जाते हैं और गुस्से में बोलते हैं- 'तुम पागल लड़की हो.' इसके बाद अरिश्फा उदिति के पास जाती हैं और उसे काजी की बात बताते हुए कहती है- 'बोल रहे हैं तेरा बाप निकला.' काजी अरिश्फा की इस बात पर भड़क जाते हैं और चिल्लाते हुए अपने हाथ की प्रेसिंग मशीन दिखाते हुए कहते हैं- 'इसमें भाप निकला. फादर डॉटर कल ओवर हो गया. मेरे साथ ये नॉनसेंस मत करो. घटिया बात मतलब क्या घटिया बात.'
Tomorrow Episode Promo: It’s Arishfa Khan Vs QaI Touqeer https://t.co/HQumT1Mm3l
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 20, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: आशिफ और काजी के बीच होगी भयंकर लड़ाई, राशन टास्क में घर का बड़ा रूल तोड़ेंगे स्काउट
काजी तौकीर ने पार की हदें
प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि अरिश्फा और काजी दोनों एक दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं. इस दौरान अरिश्फा कहती हैं कि आपकी बातें घटिया हैं. इसके बाद काजी तौकीर चिल्लाते हुए कहते हैं- 'तुम नासमझ लड़की हो, शर्म आनी चाहिए तुम्हे, चुप रहो, निकलो यहां से, ये ड्रामेबाजी मत कर यहां पर, घटिया लड़की.' वहीं, अरिश्फा भी काजी को निकलने के लिए कहती हैं. वहीं, दोनों के बीच की लड़ाई उदिति देखती रहती हैं और अरिश्फा को शांत करवाने की कोशिश करती हैं.
स्काउट की वजह से घरवालें झेलेंगे नुकसान
वहीं, शो का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्काउट (Scout OP), यंग और आशिफ एक साथ बाथरूम में जाते दिखते हैं. ऐसे में बिग बॉस का सबेस बड़े रूल का उल्लंघन होता है. प्रोमो में बिग बॉस स्काउट से पूछते हैं कि कैप्टन होने के नाते उन्होंने रूल तोड़ा है. ऐसे में इसका नुकसना पूरे घर को भुगतना पड़ेगा. वहीं, अब सारे घरवालें स्काउट के खिलाफ हो गए हैं. वहीं, प्रोमो में उनके दोस्त भी इस मामेल में चुप्पी बनाए नजर आए हैं.
Aakhri aisa kaunsa RULE BREAK kiya Captain Scout OP ne, jiski saza Bigg Boss ne poore ghar ko di? https://t.co/EUbhd5Gpff
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 20, 2026
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
वहीं, इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उनमें आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, लव गिल, मनीष गोयल, गुल्लू और मैरी कॉम का नाम शामिल है. वहीं, बिग बॉस ने स्काउट को कैप्टन होने के नाते एक स्पेशल अधिकार दिया था, जिसमें वो एक कंटेस्टेंट को सीधे तौर पर नॉमिनेट कर सकते थे. ऐसे में स्काउट ओपी ने उदिति सिंह को नॉमिनेट किया.
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर से बादशाह तक, दलेर मेहंदी को बेइज्जत करने पर भड़के सेलेब्स, बोले- 'लेजेंड्स इज्जत के हकदार'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









