Responsive Scrollable Menu

'हम हमेशा साथ रहेंगे', दिव्या अग्रवाल ने एनिवर्सरी पर शेयर किया खास वीडियो, तलाक की अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी की सालगिरह पर पति संग एक खास और रोमांटिक वीडियो शेयर किया. लंबे समय से चल रही तलाक और अलगाव की अफवाहों पर उन्होंने इस पोस्ट के जरिए फुल स्टॉप लगा दिया. दिव्या ने भावुक मैसेज में लिखा कि उन्होंने अपने पति से इसलिए शादी की क्योंकि वह उन्हें पूरी तरह समझते हैं और कभी बदलने की कोशिश नहीं करते. पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया.

Continue reading on the app

आरती-अजान एक साथ होने पर पथराव, जबलपुर में तनाव:मंदिर से घसीटकर 2 लोगों को पीटा, पीड़ित बोला- मस्जिद से निकले थे 50-70 लोग, 49 गिरफ्तार

जबलपुर से 40 किमी दूर सिहोरा तहसील में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव की स्थिति है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने थाना घेर लिया। पुलिस से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर मंदिर के सामने मस्जिद तोड़ी जाए। वहां नमाज अदा नहीं करने दी जाए। हिंदू संगठन के लोग सड़क पर बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। गौरतलब है कि गुरुवार रात करीब 9 बजे 50-70 लोगों की भीड़ ने दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। विवाद के बाद पुलिस ने 49 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना आजाद चौक की है। वारदात की सूचना मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। सिहोरा, खितौला, गोसलपुर, पनागर सहित 12 से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक साथ आरती-अजान बनी तनाव की वजह पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान एक ही समय पर हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और स्थिति झड़प तक पहुंच गई। इसके बाद पथराव की घटना हुई। पथराव से जुड़ी तस्वीरें देखिए मस्जिद से 50-70 युवकों की भीड़ बाहर आई दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अंकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात सब कुछ सामान्य था। मंदिर में नियमित रूप से पूजा-आरती की जा रही थी। इसी दौरान मस्जिद का गेट खुला। मस्जिद से 50-70 युवकों की भीड़ बाहर आई। उन्होंने मंदिर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन रामजी गुप्ता के साथ भीड़ ने मारपीट की। विरोध करने पर 10 से 15 लोगों ने मंदिर में घुसने की कोशिश की, जिन्हें रोका गया। मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकालकर पीटा उन्होंने आगे आरोप लगाया कि साकिर नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। उसने मुझे मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकाल दिया, जिससे मैं गिर गया। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने मारपीट की। मेरे साथियों ने बीच-बचाव कर मुझे सुरक्षित बाहर निकाला। अंकेश के मुताबिक, जब हम घर लौट रहे थे, तभी मस्जिद के ऊपर गेट और आसपास की गली से पथराव शुरू हो गया। यह पथराव करीब 20 से 25 मिनट तक जारी रहा। इस दौरान मंदिर का कांच टूट गया और कुछ लोग घायल हो गए। बहोरीबंद विधायक के भाई प्रांजल पांडे को भी पत्थर लगा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मस्जिद में काम चल रहा है, वहीं के पत्थर से हमला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मस्जिद में इन दिनों निर्माण काम चल रहा है, जिसके कारण परिसर में मलबा और पत्थर रखे हुए थे। आरोप है कि विवाद के दौरान इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर पथराव किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि कुछ लोग मस्जिद की छत और गेट के पास से छिपकर पत्थर फेंक रहे थे। जिनके हाथ में जो भी पत्थर आया, उससे पथराव किया गया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान जारी एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस के पहुंचने के बाद हालात सामान्य हो गए थे। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और प्रशासन सतर्क है। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़...दो पक्षों में मारपीट-पथराव मध्य प्रदेश के जबलपुर में रात करीब 9 बजे एक युवक ने दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। घटना आजाद चौक के वार्ड नंबर 5 में हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: सुपर-8 के सारे मैच हुए रद्द, तो पाकिस्तान समेत ये टीम होंगी बाहर, समझिए पूरा नियम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला ही मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस राउंड में अभी और भी मैच होने हैं, जिनमें बारिश का खतरा बना हुआ है. ऐसे में आगे भी कुछ मैच रद्द हो सकते हैं. Sat, 21 Feb 2026 23:40:55 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update3 बजते ही अमेरिका पर ईरान के हमले शुरू?Trump | Khamenei | N18G | Top | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:30:14+00:00

300 फ़ाइटर जेट हमले को तैयार? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:15:04+00:00

ट्रंप का पहला राउंड, टारगेट पर ख़ामेनेई का खानदान? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:35+00:00

कोर्ट में क्या हुआ? वकील ने बताई पूरी अंदरूनी कहानी | AI Summit Controversy | Youth Congress Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers