केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुंदर पिचाई से मुलाकात की; डेटा सेंटर समेत एआई के उपयोग पर चर्चा हुई
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। इस दौरान डेटा सेंटर्स में निवेश, शिक्षा में एआई रिसर्च के साथ हेल्थकेयर में एआई के उपयोग को लेकर बातचीत की गई।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के साइडलाइन में हुई बैठक के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने लिखा, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात हुई। इसमें डेटा सेंटर्स में निवेश, शिक्षा, हेल्थकेयर एवं रिन्यूएबल्स में एआई रिसर्च, एआई मानकों को तैयार करने में सहयोग पर चर्चा की गई।
पिचाई, वर्तमान में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत आए हुए हैं।
पिचाई ने गुरुवार को समिट में कहा था कि वह भारत में बदलाव की रफ्तार से प्रभावित हैं। साथ ही, कहा हमें एआई को लेकर रुख साहसिक रखना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सकती है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोलते हुए, पिचाई ने कहा कि कंपनी इंडिया-अमेरिका कनेक्ट पहल के तहत अमेरिका और भारत के बीच चार नई प्रणालियों सहित सब-सी फाइबर ऑप्टिक केबलों का एक विशाल नेटवर्क भी बना रही है।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, भारत में, हम किसानों को उनकी आजीविका की रक्षा करने में मदद कर रहे हैं। पिछले साल भारतीय सरकार ने एआई-आधारित पूर्वानुमान लाखों किसानों को भेजे, जिससे उन्हें खराब मौसम के बारे में चेतावनी मिली।
पिचाई ने आगे कहा, जब तक हम मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक हम एआई के पूरे लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने आगे कहा, हम हाईपर-प्रगति के कगार पर हैं और हमें एआई को साहसपूर्वक अपनाना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है।
पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 सोमवार को शुरू हुई थी। सरकार द्वारा इसे एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
टी20 विश्व कप 2026 : पहले दौर में ही खुल गई इन 4 टीमों की पोल, ऑस्ट्रेलिया ने किया सबसे ज्यादा निराश
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के पहले दौर में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिम्बाब्वे, इटली और अमेरिका की टीम ग्रुप स्टेज में छाप छोड़ने में सफल रहीं, तो कई बड़ी टीमों की पोल पहले राउंड में ही खुल गई। साल 2021 में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। वहीं, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को भी सुपर 8 में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Samacharnama


















