Responsive Scrollable Menu

T20 World cup: 'आज मेरा आखिरी दिन...' अफगानिस्तान के एक्सीडेंटल कोच जोनाथन ट्रॉट ने नम आंखों से कहा अलविदा

Afghanistan Coach Jonathan Trott: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान करते हुए कहा, 'आज मेरा आखिरी दिन है।' 44 साल के ट्रॉट इस मौके पर भावुक नज़र आए, लेकिन चेहरे पर संतोष भी था। चार साल पहले जो जिम्मेदारी उन्हें 'संयोग से' या यूं कहे कि एक्सीडेंटल मिली थी, अब उससे वे विदा ले रहे। 

अफगानिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया और कोच को शानदार फेयरवेल दिया। हालांकि टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी। ट्रॉट ने कहा कि समय सही है या नहीं, इसका जवाब उन्हें भी नहीं पता लेकिन वे भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हैं।

ट्रॉट ने खुलासा किया कि यह भूमिका मूल रूप से इंग्लैंड के ही ग्राहम थॉर्प को दी जानी थी लेकिन वे उस समय पद संभाल नहीं पाए। इसके बाद उन्हें मौका मिला और उन्होंने दोनों हाथों से इसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा, 'मैं यहां किस्मत से आया, लेकिन मैंने दिल से काम किया। उम्मीद है खिलाड़ियों ने खेल के प्रति मेरा प्यार और उनके लिए मेरी परवाह महसूस की होगी।'

ट्रॉट की कोचिंग में अफगानिस्तान ने नई ऊंचाई छुई
ट्रॉट के कार्यकाल में अफगानिस्तान ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में नई ऊंचाइयां छुईं। टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंची थी और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में नॉकआउट स्टेज तक का सफर तय किया। यह उस टीम के लिए बड़ी उपलब्धि थी, जिसे कभी कमजोर माना जाता था।

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे ट्रॉट ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी खिलाड़ियों का व्यक्तिगत विकास देखना रहा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने न सिर्फ मैदान पर, बल्कि मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों की जिंदगी बदली है। कई खिलाड़ियों ने अपने परिवारों की किस्मत बदली और यह देखना उनके लिए सबसे संतोषजनक रहा।

हालांकि टूर्नामेंट में कुछ हारें उनके मन में कसक छोड़ गईं। खासकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शायद कुछ सेंटीमीटर का फर्क मैच का नतीजा बदल सकता था।

आखिर में ट्रॉट ने कहा कि वे इस मौके के लिए आभारी हैं और जो यादें उन्होंने बनाई हैं, वे हमेशा उनके साथ रहेंगी। अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए यह एक भावुक पल है, क्योंकि एक ऐसा कोच जा रहा है जिसने टीम को नई पहचान दिलाई।

Continue reading on the app

  Sports

हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस... हार्दिक पंड्या का लेडी लव के लिए 'खुल्लम-खुल्ला प्यार', माहिका शर्मा के जन्मदिन पर लुटाया प्यार

Mahieka Sharma Cuts 25th Birthday Cake With Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या के लिए पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन माहिका के साथ उनका यह नया सफर उनके प्रशंसकों के चेहरे पर भी खुशी लेकर आया है। 25 साल की उम्र में माहिका ने न केवल हार्दिक का दिल जीता है, बल्कि अब वे लाखों फैंस की भी पसंदीदा बन गई हैं. यह जन्मदिन उनके लिए न केवल एक साल और बड़ा होने का जश्न था, बल्कि एक नए रिश्ते की सार्वजनिक शुरुआत भी थी. Fri, 20 Feb 2026 16:46:59 +0530

  Videos
See all

Hyderabad Jama Masjid Violence : मस्जिद के सामने के लगे शिवाजी के नारे! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T11:38:52+00:00

फुटेगा बम, निकलेगा ईरान का दम? | #iranamericawar #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T11:41:18+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi LIVE: AI Summit 2026 | Youth Congress Protest | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T11:37:08+00:00

विवादित नसबंदी कैंप, लोग बोले – “ये तो हद है!” | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T11:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers