भारतीय कप्तान बोले- वैभव को अभी प्लेइंग-11 में जगह नहीं:अभिषेक-सैमसन लगातार रन बना रहे, दोनों ने वर्ल्ड कप जिताया है
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को क्राइस्टचर्च में कहा- ‘ऐसा नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी अभी सीधे टीम में आ सकते हैं। हमारे ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है।’ 31 साल के अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से पहले कहा- ‘वैभव को आगे मौके मिलेंगे। विदेशों में खेलने का अनुभव उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा।’ उन्होंने फोटोशूट के बाद पत्रकारों से बातचीज की। सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए- अय्यर भारतीय T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैभव बहुत युवा हैं और उनके पास मौके पाने के लिए कई साल हैं। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चुने जाने के बाद से वैभव ने आठ टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 2 फिफ्टी के सहारे 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। इस दौरान रेग्युलर ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। एशियाड में नंबर-3 पर उतरे सैमसन एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग का मौका देने के लिए संजू सैमसन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। श्रेयस अय्यर का मानना है कि विदेशी परिस्थितियों में वैभव का अनुभव भविष्य की सीरीज के लिए उनकी तैयारी बेहतर करेगा। अगली बार पूरी तरह तैयार होंगे वैभव अय्यर ने कहा, ‘जब वे विदेशों में खेलेंगे, तो उन्हें इन खास पिचों पर बल्लेबाजी करने का अच्छा अंदाजा मिलेगा।’ उन्होंने कहा, ‘अगली बार जब वह इन परिस्थितियों में आएंगे, तो वे पूरी तरह तैयार होंगे। वह पहली बार यहां आने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ियों को भी सलाह दे सकेंगे।’ आखिरी में भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल… -------------------------------------------------- भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे, रमेश पोवार भी कमेटी में भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था। वहीं, सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे सलमान:एयरपोर्ट पर भारी सिक्योरिटी के साथ आए नजर, पूछताछ में खुलासा- सलमान भी थे टारगेट
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मंगलवार को सलमान खान को मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ भारी सुरक्षा थी। उनकी सिक्योरिटी में स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद जवान थे। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी। सलमान खान गहरे नेवी ब्लू रंग की फुल-स्लीव बटन-डाउन शर्ट में नजर आए। उन्होंने शर्ट की आस्तीनें मोड़ रखी थीं। वह गहरे रंग की डेनिम जींस, काले बूट और एविएटर सनग्लासेस पहने थे। अभिनेता अपनी गाड़ी से बाहर निकले। उनके साथ स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद अधिकारी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा कड़ी दिखाई दी। टाइगर पर फायरिंग के बाद हमले में शामिल होने का दावा करने वाले अनिल पंडित ने एक ऑडियो में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना था, 'जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमसे अलग होकर काम करेगा या सलमान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है। सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो, तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे कि पूरी दुनिया याद रखेगी।' टाइगर से पहले सलमान खान की रेकी हुई टाइगर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में मंगलवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने फायरिंग करने वाले बिहार के ऋतिक और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह को सोमवार को कोटा से गिरफ्तार किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ मंगलवार को रिलीज हुआ। गाने में सलमान खान मिलिट्री यूनिफॉर्म में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें सैनिकों की बहादुरी, सीमा पर मुश्किलों और उनके परिवारों के इंतजार को दिखाया गया है। गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, समीर अंजान ने बोल लिखे हैं और स्टीबिन बेन ने आवाज दी है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। फिल्म की कहानी भारतीय सैनिकों की बहादुरी से प्रेरित है। सलमान और लॉरेंस के बीच विवाद क्या है? दरअसल, सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच विवाद की मुख्य वजह 1998 का काला हिरण शिकार मामला है। करीब 28 साल पुराने इस मामले को लेकर बिश्नोई समाज में नाराजगी रही है। इसी विवाद के चलते सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। 1998 में सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है। समाज वन्यजीवों की रक्षा को अपनी धार्मिक आस्था का हिस्सा मानता है। सलमान से माफी की मांग लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई समेत बिश्नोई समाज से जुड़े कई लोगों का कहना है कि अगर सलमान खान समाज के धार्मिक स्थल मुकाम में जाकर माफी मांग लें, तो विवाद खत्म हो सकता है। हालांकि, सलमान खान के पिता सलीम खान पहले कह चुके हैं कि माफी मांगने का मतलब गलती स्वीकार करना होगा। उनके मुताबिक, सलमान ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है। 2018 में लॉरेंस ने दी थी धमकी साल 2018 में लॉरेंस ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान को धमकी दी थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस के भाई अनमोल ने ली थी। अक्टूबर 2024 में सलमान के करीबी और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हुई। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने भी कहा कि बिश्नोई समाज या लॉरेंस की सलमान खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। विवाद सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है। उन्होंने सलमान को एक बार फिर गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि पर आकर माफी मांगने की सलाह दी है। रमेश बिश्नोई ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि सलमान खान इतनी छोटी सी बात के लिए बार-बार कहने पर भी माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं। वो इतने जिद्दी क्यों बने हुए हैं। माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। उन्होंने सलमान खान के परिवार से भी अपील की है कि अगर किसी धर्म की भावना आहत हुई है, तो माफी मांग लेना ही सही रास्ता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…. .............. यह खबर भी पढ़ें... बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगें, लॉरेंस हमारा हीरो: समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने सलमान खान से समाज से माफी मांगने को कहा था। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा था कि सलमान बीकानेर के पवित्र स्थल मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं। उन्होंने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा था कि सलमान माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








