यूपी से दिल्ली जाने वालों को राहत, त्योहारों पर 2 स्पेशल ट्रेनों का विस्तार, जानें रूट और टाइमिंग
त्योहारों पर दिल्ली की यात्रा आसान होने वाली है. प्रयागराज और नारायणपुर बाजार से दिल्ली के शकूरबस्ती तक दो स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया गया है. जानिए रूट और समय.
The post यूपी से दिल्ली जाने वालों को राहत, त्योहारों पर 2 स्पेशल ट्रेनों का विस्तार, जानें रूट और टाइमिंग appeared first on Prabhat Khabar.
Sensex में 822 अंक की जोरदार उछाल, Nifty 23,100 के पार पहुंचा
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद बाजार में फिर तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 822.64 अंक यानी 1.11 प्रतिशत चढ़कर 74,675.54 अंक पर पहुंच गया।
वहीं, एनएसई निफ्टी 217.65 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,106.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत चढ़ा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 2.6 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.3 प्रतिशत की तेजी आई।
टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी बढ़त में रहे। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडिगो, ट्रेंट, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट रही। जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को खुलने के कुछ ही मिनटों में निवेशकों से 85 प्रतिशत अभिदान मिल गया।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 2.6 प्रतिशत चढ़ा, जबकि जापान का निक्की 225 करीब एक प्रतिशत बढ़ा। हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.46 प्रतिशत बढ़कर 110.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,148.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,201.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
दशहरा के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 876.37 अंक टूटकर और एनएसई निफ्टी 257.20 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






