Uttarakhand News: विजयदशमी पर CM धामी का संकल्प, 'देवभूमि में बर्दाश्त नहीं होगा कोई खिलवाड़'
देहरादून के परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई दी और देवभूमि को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया। धामी ने कहा कि राज्य में 'लैंड जिहाद' और 'लव जिहाद' जैसी चीजें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
Delhi AQI 233 दर्ज, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से कम है। वहीं, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पालम में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। रिज में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है, जबकि आयानगर में यह 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.1 डिग्री कम है।
आईएमडी ने दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi





/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

