गर्मी आने वाली थी… लेकिन मौसम ने फिर खेल कर दिया! सात राज्यों में अलर्ट, क्या आपका शहर भी लिस्ट में?
देश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. ठंड के बाद गर्मी का इंतजार कर रहे लोगों को अब नए बदलाव का सामना करना पड़ रहा है. बंगाल की खाड़ी में हलचल और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में मौसम अस्थिर हो गया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. तमिलनाडु और केरल में भी तेज हवाओं का अलर्ट है. हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है. तापमान में गिरावट आ सकती है. राजस्थान में हल्की बारिश और ठंड बढ़ने के संकेत हैं तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठ सकती हैं. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ सकती है. यात्रा प्रभावित हो सकती है. सात राज्यों में बिजली गिरने और तेज आंधी का खतरा है. किसानों को फसल कटाई के दौरान सतर्क रहने को कहा गया है. लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
शर्ट उतारी, AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बोली FIR दर्ज करेंगे
Congress Protest in AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से हंगामा खड़ा हो गया. दिल्ली पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कई लोगों ने यूथ कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं. वहीं BJP ने इस प्रदर्शन को देश के खिलाफ बताया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)








