Responsive Scrollable Menu

खंडवा में बारिश ने रावण दहन पर फेरा पानी, तेज हवा से टूटा पुतला, कहीं कीचड़ से आयोजन रद्द

विजयादशमी के दिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला। अचानक से हुई इस बारिश ने रावण दहन के कार्यक्रमों को अस्त व्यस्त कर दिया है। कहीं रावण का पुतला जलने से पहले ही गीला हो गया। तो कहीं जल्दी-जल्दी दहन किया गया। खंडवा में सिर्फ दो हो जगहों पर पुतले जलाए जा सके।

मंगलवार को हुई बारिश ने दशहरे के आयोजन में बाधा खड़ी कर दी। रावण दहन के पांच प्रमुख स्थान थे जिनमें से केवल दो जगह ही दहन हो सका। स्टेडियम ग्राउंड में बनाया गया 51 फीट का पुतला बारिश और तेज हवा  की वजह से टूट कर बिखर गया। यहां मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।

बिखरा रावण का पुतला

स्टेडियम ग्राउंड में दशहरा के लिए 51 फीट का पुतला तैयार किया गया था। तेज बारिश और हवा की वजह से वह अलग-अलग हिस्सों में टूट कर बिखर गया। इस वजह से आयोजक रावण का पुतला तो नहीं जला सके। लेकिन यहां मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला जलाया गया।

एसएन कॉलेज ग्राउंड का कार्यक्रम रद्द

यहां पर यह बारिश की वजह से मैदान में काफी सारा कीचड़ जमा हो गया था। रावण का पुतला भी भीग गया था। इस वजह से दहन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। दूसरी तरफ शहर के रामनगर में 35 फीट का रावण तैयार किया गया था। बारिश के कारण ये पूरी तरह से भीग गया लेकिन प्रशासन के दबाव में आयोजकों को दहन करना पड़ा। रात 10 बजे 5 मिनट के अंदर यह पूरी तरह से जलकर खत्म हो गया।

आज होगा रावण दहन

शहर के नवचंडी मैदान में आज 81 फीट के रावण का दहन किया जाने वाला है। बाबा गंगाराम की अगुवाई में यहां दहन का कार्यक्रम रखा गया है। एसएन कॉलेज ग्राउंड में बीते दिन रद्द किया गया आयोजन भी आज किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन शहर में 1 घंटे तक बारिश हुई। इतनी ही देर में सड़कें पानी से भरी हुई दिखाई दीं। कई जगह जलभराव भी देखने को मिला।

Continue reading on the app

फ्रांस की सड़काें पर लग्जरी ब्रैंड्स; प्रदर्शनकारियों ने Louis Vuitton-Dior समेत कई स्टोर लूटे, अरबों का नुकसान

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने मचाया उत्पात, कई बड़े ब्रांड्स की दुकानों को नुकसान

Continue reading on the app

  Sports

नेट्स पर भुवी ने जीता कप्तान का भरोसा, लहराती गेंदों पर नजर रख रहा है मेजबान, क्या सीरीज जिता पाएगा स्विंग का सुल्तान

shreyas betting on bhuvi: भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ समय से टीम की गेंदबाजी में अनुभव की कमी खल रही थी और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से इस कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. 36 वर्षीय भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं. Wed, 21 Oct 2026 14:35:59 +0530

  Videos
See all

Gulzar Singh की मौत पर न्याय की मांग तेज.. Amit Shah से मुलाकात के बाद परिवार का बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:14:27+00:00

Bollywood Actor Govinda ने Puri स्थित Jagannath Mandir की नगरी से कही बड़ी बात #shorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers