Responsive Scrollable Menu

'धुरंधर' के संजय दत्त पर क्या बोलीं चौधरी असलम की पत्नी?

बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' ने एक बार फिर कराची के चर्चित और विवादित पुलिस अफ़सर चौधरी असलम की कहानी को सुर्ख़ियों में ला दिया है. लेकिन असलम की पत्नी नौरीन को इस फ़िल्मी पेशकश से कुछ शिकायतें हैं.

Continue reading on the app

सोना आज ₹132 सस्ता हुआ, ₹1.54 लाख पर आया:22 दिन में ₹21,683 की गिरावट, चांदी ₹792 गिरकर ₹2.45 पर आई

सोना-चांदी की कीमत में आज 20 फरवरी को मामूली गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 132 रुपए सस्ता होकर ₹1.54 लाख पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 792 रुपए गिरकर ₹2.45 लाख पर आ गई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें: ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं। खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। बल्क खरीदारी पर मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

हो गया कन्फर्म, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन को मिलेगा मौका? अभिषेक की फॉर्म पर भी बोले कप्तान सूर्या

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma Form: सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच से पहले अभिषेक शर्मा को बैक करते हुए कहा है, 'जो उनके फॉर्म की चिंता कर रहे हैं, मैं उनकी चिंता कर रहा हूं.' कप्तान ने इस बयान ने साफ कर दिया कि अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका और आने वाले मुकाबलों में ओपनिंग करते नजर आएंगे. टूर्नामेंट में लगातार तीन मैचों में डक पर आउट होने के बाद उनकी टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं. Sat, 21 Feb 2026 16:27:36 +0530

  Videos
See all

Noida Semiconductor Park Foundation Live: पहले 'सेमीकंडक्टर पार्क' का शिलान्यास करेंगे PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T11:02:31+00:00

Bihar Vidhansabha: सम्राट चौधरी का पप्पू यादव पर निशाना | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T11:09:32+00:00

UP Election News: हैदराबाद से ओवैसी के भाई की CM योगी को ललकार! #owaisi #upelection #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T11:00:51+00:00

AI Impact Summit में यूथ कांग्रेस की हरकत पर संजय निरुपम ने तगड़ा रगड़ दिया | Bharat Mandapam |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T11:03:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers