Responsive Scrollable Menu

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की जोड़ी हारी:मेजबान खिलाड़ियों ने हराया, अस्मिता-तन्वी ने अपने-अपने मैच जीते

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में हार गई है। जबकि अस्मिता चालिहा और तन्वी शर्मा विमेंस सिंगल्स में अपने-अपने मुकाबले जीतकर आगे बढ़ गई है। पेरिस में मंगलवार को मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 32 मैच में सात्विक-चिराग की जोड़ी को फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव ने 19-21, 21-18, 13-21 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे से कुछ ज्यादा समय चला। सात्विक-चिराग तीसरे गेम में हारे सात्विक और चिराग ने क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ दूसरा गेम जीतकर वापसी की। हालांकि, भारतीय जोड़ी निर्णायक गेम में 13-21 से हार गई। इससे पहले महिला डबल्स में ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को राउंड ऑफ 32 में हार मिली। भारतीय जोड़ी को चाइनीज ताइपे की लिन चिह-चुन और यांग चु यून ने 21-17, 21-18 से हराया। अस्मिता और तन्वी सीधे गेम में जीतीं अस्मिता ने चीन की हांग कियान शी को 21-18, 24-22 से हराया। उन्होंने यह मुकाबला 39 मिनट में जीता और अगले राउंड में जगह बनाई। तन्वी शर्मा ने अपनी हमवतन ईशारानी बरुआ को 21-12, 21-12 से हराया। 32 मिनट में मिली इस जीत के साथ तन्वी राउंड ऑफ 16 में पहुंच गईं। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन:पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ने पर €255 जुर्माना लगाया पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है। फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के ट्रेनिंग कैंप से जाने के मामले में की। रोनाल्डो ने हालिया इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान कैंप छोड़ा था। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

पंजाब CM को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका गया:AAP का दावा- भगवंत मान का 50 हजार का चालान भी काटा; पेरिस से लौटे थे

आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोका गया। AAP के मुताबिक, पेरिस से लौटने के बाद अधिकारियों ने मान का 50 हजार रुपए का चालान भी काटा। अधिकारियों ने इसके पीछे ऊपर से बहुत दबाव होने की बात कही। पार्टी ने यह नहीं बताया कि मान को क्यों रोका गया और चालान किस वजह से काटा गया। पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस घटना को केंद्र की ओर से मान की विदेश यात्राओं की अनुमति बार-बार रोकने से जोड़ा। मान पेरिस में 17 से 21 अक्टूबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रेड एग्जिबिशन SIAL पेरिस 2026 में शामिल हुए थे। वे पंजाब सरकार की उस याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की अनुमति के बाद पेरिस गए थे, जिसमें केंद्र के मनमाने फैसले को चुनौती दी गई थी। AAP का आरोप- मान को पेरिस में प्रोटोकॉल नहीं मिला AAP नेता बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मान पंजाब के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देने के लिए पेरिस में आयोजित SIAL फूड ट्रेड एग्जिबिशन में शामिल हुए थे। पन्नू के मुताबिक, हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद पेरिस में भारतीय कॉन्सुल जनरल मान से मिलने नहीं आए। केंद्र पर पंजाब के फंड रोकने का आरोप पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर पंजाब के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर डेढ़ साल तक रोके रखा, पंजाब की जायज रकम रोकी और मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं की अनुमति कम से कम 4 बार नहीं दी। AAP नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र को डर है कि विदेश यात्राओं से पंजाब में निवेश आएगा।

Continue reading on the app

  Sports

99 पर ढेर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फॉलोऑन खेलने पर मजबूर, पारी की हार का खतरा मंडराया

Australia 99 all out: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंट जॉर्ज पार्क टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई. मार्को यानसेन की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने मेहमान टीम को महज 99 रनों पर समेट दिया. यानसेन ने 5 विकेट चटकाकर कंगारूओं की कमर तोड़ दी. स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 28 रन बनाए. पहली पारी में 326 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दे दिया. Wed, 21 Oct 2026 19:17:20 +0530

  Videos
See all

CJP Protest News: CJP-Congress आंदोलन के बीच कैसे छाई AISA की Neha Bora? #shorts #ytshorts #nehabora #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T13:43:55+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: राहत भी और झटका भी CJP के साथ क्या हो रहा? #shorts #cjp #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T13:44:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers