भारत को पैरा एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड:आयुष वर्मा ने शॉटपुट F53 में सोना जीता, आज तीन मेडल आए
भारत ने पैरा एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। आयुष वर्मा ने बुधवार को पुरुष शॉटपुट F53 इवेंट में सोना जीता। आयुष 8.16 मीटर थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। यह जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में आयुष का दूसरा मेडल है। वे एक ब्रॉन्ज भी जीत चुके हैं। भारत आयुष के गोल्ड के सहारे मेडल टैली में छठे नंबर पर आ गया है। उसके 10 गोल्ड, 12 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज हो गए हैं। आयुष ने 5वें प्रयास में बेस्ट थ्रो किया आयुष ने फाइनल इवेंट में अपने पांचवें प्रयास में अपना बेस्ट थ्रो किया। ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8.09 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर जीता। कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। क्या है F53 कैटेगरी? F53 कैटेगरी उन फील्ड एथलीट्स के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। खिलाड़ी बैठकर मुकाबला करते हैं। इस कैटेगरी में हाथों की पकड़ पर असर कम होता है। आर्चरी में सिल्वर, शूटिंग में ब्रॉन्ज आया -------------------------------------------------- पैरा एशियन के दूसरे दिन के खेलों की यह खबर भी पढ़िए… भारत ने दूसरे दिन 24 मेडल जीते, डिस्कस थ्रो में तीनों मेडल अपने नाम किए; निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड जीता भारत ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 24 मेडल जीते। इनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल 35 हो गए। भारत के खाते में अब 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर
Smartphone Market : कम हो रहा चाईनीज स्मार्टफोन का बाजार, 10 साल में सबसे कम रही शिपमेंट
Smartphone Market : चीन की स्मार्टफोन का दबदबा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. सितंबर तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि इस साल स्मार्टफोन का शिपमेंट 10 साल में सबसे कम रहा है और वीवो का नंबर एक का ताज भी सैमसंग ने छीन लिया है. इसके अलावा चाईनीज मोबाइल की बाजार हिस्सेदारी भी गिरकर 67 फीसदी के आसपास पहुंच गई है, जो पिछले साल तक 75 फीसदी से ज्यादा रहती थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








