Responsive Scrollable Menu

AI इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, वैश्विक तकनीकी कंपनियों से बैठक, डिजिटल सुशासन और एआई निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित “इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026” में शामिल हो रहे हैं। यह समिट भारत सरकार के India AI Mission के तहत 16 से 20 फरवरी तक चल रहा है, जिसमें वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव, नवाचार और समावेशी विकास पर चर्चा हो रही …

Continue reading on the app

अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर गिरफ्तार:रेड लाइट जंप की, ट्रक से 3 वाहनों को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

अमेरिका के इंडियाना में लापरवाही से ट्रक चलाने और एक्सीडेंट के मामले में पुलिस ने एक पंजाबी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। हादसे में 64 वर्षीय अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई थी। यह घटना हेंड्रिक्स काउंटी में हुई, जो इंडियानापोलिस के पश्चिम में स्थित है। चश्मदीदों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सुखदीप सिंह ने अपने सेमी-ट्रक से एक सफेद पिकअप ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ड्राइवर 64 वर्षीय टेरी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुखदीप ने रेड लाइट जंप की, जिससे कुल तीन वाहन इस हादसे की चपेट में आ गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सुखदीप सिंह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, वह न केवल लापरवाही से वाहन चला रहा था, बल्कि उसकी इमिग्रेशन स्थिति भी अवैध पाई गई। फिलहाल वह इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की हिरासत में है। सुखदीप 2018 में अवैध तरीके से पहुंचा अमेरिका आरोपी सुखदीप सिंह 2018 में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था और पकड़ा गया था। तब सुखदीप सिंह नाबालिग था। जिसकी वजह से 'फ्लोर्स कंसेंट डिक्री' के तहत छोड़ा गया था। यह नियम अनिवार्य करता है कि अवैध रूप से सीमा पार करने वाले बच्चों को हिरासत में रखने के बजाय उनके माता-पिता या वयस्क रिश्तेदारों को सौंप दिया जाए। सुखदीप सिंह का ड्राइविंग रिकॉर्ड ओवरस्पीडिंग के तीन बार चालान हो चुके हैं। उसने 55 मील प्रति घंटे की सीमा वाले क्षेत्र में 76 और 74 की रफ्तार से गाड़ी चलाई थी, और 70 की सीमा में 89 की रफ्तार पकड़ी थी। इसी साल 8 जनवरी (2026) को एक कार दुर्घटना के बाद उसका चालान कटा था, क्योंकि उसके पास बीमा नहीं था। उसके पास वाहन का वैध रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को घटनास्थल से ही स्टेट पुलिस ने ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) के लिए हिरासत में ले लिया। स्थानीय मीडिया रिपोट्स व पुलिस के अनुसार सुखदीप इंडियाना में अवैध रूप से रह रहा है। संघीय अधिकारियों का कहना है कि 2018 में पहले ट्रंप प्रशासन के दौरान उसे सीमा पर पकड़ा गया था, लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे छोड़ दिया गया था। वह पहले न्यूयॉर्क में रहता था और इस साल जनवरी से इंडियाना के न्यू पैलेस्टाइन में रह रहा था। सुखदीप के पास नॉन डॉमिशाइल कर्मशियल ड्राइविंग लाइसेंस 2025 में मिला है। ड्राइविंग रिकॉर्ड और CDL पर सवाल सुखदीप के इंडियाना ड्राइविंग की हिस्ट्री के मुताबिक 2022 से अब तक उसके नाम पर 5 चालान दर्ज हैं, जिससे यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि उसे इंडियाना में CDL (कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस) कैसे मिला। जानिए क्या है नॉन डोमिसाइलड CDL अमेरिका में गैर-निवासी वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस (Non-Domiciled Commercial Driver's License (CDL) उन लोगों को जारी किया जाता है, जो उस राज्य या देश के स्थायी निवासी नहीं हैं, लेकिन वहां कानूनी तौर पर काम करने के लिए अधिकृत हैं। आमतौर पर यह उन विदेशी नागरिकों को दिया जाता है। जिनके पास वर्क परमिट (EAD) होता है। सुखदीप अवैध तरीके से रहता, फिर भी बना गया सीडीएल सुखदीप सिंह के मामले में विवाद यह है कि यदि वह अवैध रूप से वहां रह रहा था, तो उसे यह लाइसेंस कैसे जारी किया गया? अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उसने गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया या सिस्टम की किसी खामी का फायदा उठाया। 15 दिन में दूसरा सड़क हादसा डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के अनुसार, 15 दिन के अंतराल में यह दूसरी घटना है। इसमें किसी अवैध प्रवासी ट्रक ड्राइवर की वजह से निर्दोष लोगों की जान गई है। डीएचएस का कहना है कि यह बेहद खतरनाक है कि अवैध प्रवासी, जिन्हें अक्सर हमारे ट्रैफिक नियमों या अंग्रेजी की जानकारी नहीं होती, वे अमेरिका की सड़कों पर सेमी-ट्रक चला रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Mark Chapman का बड़ा बयान, Pakistan की हर Strategy जानते हैं, उस्मान तारिक से निपटने को तैयार

न्यूजीलैंड शनिवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर आठ के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने स्पिन से भरपूर पाकिस्तानी टीम, विशेषकर उस्मान तारिक से होने वाले खतरे को स्वीकार किया। 27 वर्षीय तारिक ने टूर्नामेंट में 5.83 की इकॉनमी और 8.38 के औसत से आठ विकेट लिए हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नामीबिया के खिलाफ चार विकेट भी लिए थे।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup Super 8 | दक्षिण अफ्रीका की 'अग्निपरीक्षा' के लिए तैयार टीम इंडिया, सूर्यकुमार और तिलक की रणनीति पर टिकी नज़रें | Preview IND vs SA


मैच की पूर्व संध्या पर कोलंबो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चैपमैन ने कहा कि मेरा मतलब है कि जाहिर तौर पर उस्मान तारिक का क्रीज पर रुकने का तरीका काफी अनोखा है, इसलिए यह एक महत्वपूर्ण पहलू है। पाकिस्तान के पास कई बेहतरीन स्पिनर हैं, इसलिए उनमें से प्रत्येक अपना खतरा पैदा करता है। चैपमैन ने इस बात पर सहमति जताई कि हाल के वर्षों में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ कई मैच खेले हैं और कीवी टीम इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कीवी बल्लेबाज ने कहा कि पाकिस्तान उन टीमों में से एक है जिनके साथ हमने पिछले कुछ वर्षों में शायद सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। इसलिए हम अच्छी तरह जानते हैं कि वे किस तरह की रणनीति अपनाएंगे। इसलिए हमारे लिए बस यही जरूरी है कि हम एक टीम के रूप में अपनी खेलने की रणनीति को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट रहें। चैपमैन ने कप्तान मिच सैंटनर की पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में उपलब्धता की भी पुष्टि की, जो बीमारी के कारण कनाडा के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं कर सके, जो अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए न्यूजीलैंड वापस चले गए हैं।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: ट्रोलिंग के बाद भी बयान पर कायम Mohammad Amir, बोले- Team India सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी


31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि सैंटनर काफी चुस्त-दुरुस्त दिख रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वह मैदान पर वापसी के लिए काफी उत्साहित हैं। अगर आखिरी समय में कोई बीमारी न हो, तो मुझे लगता है कि वह खेलेंगे। जाहिर है, लॉकी (फर्ग्यूसन) हमें छोड़कर जा चुके हैं। मुझे लगता है कि वह फिलहाल वापस आ रहे हैं। तो हम देखेंगे कि उड़ान के बाद उनकी क्या स्थिति रहती है। मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि वह प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं। सच कहूं तो मुझे पक्का पता नहीं है। न्यूजीलैंड अपने सुपर एट के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगा, और चैपमैन ने इसे 'शिकायत न करने लायक बात' बताया।
Sat, 21 Feb 2026 13:24:49 +0530

  Videos
See all

AI Summit Congress Protest: गिरफ्तार आरोपियों पर कोर्ट सुनाएगा फैसला! | Patiala Court Room |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T08:15:02+00:00

Kiren Rijiju LIVE: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की Press Conference | BJP | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T08:08:12+00:00

Delhi Politics: बीजेपी कार्यकर्ता ने कांग्रेस को दी सरेआम चेतावनी! #bjpprotest #congress #delhinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T08:09:37+00:00

Big Breaking on Protest Against Congress LIVE: कांग्रेस पर फूटा गुस्सा, भीड़ ने तोड़ दी बैरिकेडिंग! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T08:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers