मथुरा में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय नर्सेज संघ के कर्मचारी हड़ताल पर, 21 से करेंगे कार्य बहिष्कार
Mathura News: मथुरा में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय नर्सेज संघ के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर 21 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है. लगातार इन लोगों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था. सरकार के द्वारा इन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया और अब यह लोग 21 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार पर रहेंगे. सुबह 8 बजे से लेकर और सुबह 10 तक यह सभी लोग कार्य बहिष्कार पर रहेंगे. राजकीय नर्सेज संघ के मथुरा अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि हम लोगों की 13 सूत्रीय प्रमुख मांगे हैं.
पशुपालन विभाग कृत्रिम गर्भाधान से बढ़ाएगा गोवंशों में फीमेल की संख्या, लैब में छांटा गाया सीमन, सड़कों पर कम होगी गोवंशो की संख्या
Saharanpur news: आज के दौर में नर गोवंश की समस्या बढ़ती जा रही है. जिनकी वजह से निराश्रित गोवंश की संख्या भी बढ़ रही है. क्योंकि नर पशुओं का उपयोग अब नहीं हो पा रहा है. इसलिए लोग नर पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं जो की आमजन और विभाग के लिए एक समस्या बना हुआ है. नर पशुओं के निराकरण के संबंध में, नर पशुओं की संख्या को कैसे काम किया जाए. जैसे हम कृत्रिम गर्भधारण के द्वारा गायों से बच्चों को पैदा करते हैं और उसमें संभावना यह होती है कि 50% नर होंगे और 50% मादा होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









