आशुतोष-सौरव का जंतर-मंतर केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर:दोनों की न्यायिक हिरासत आज खत्म, कोर्ट में होगी पेशी; 14 अक्टूबर से तिहाड़ जेल में बंद
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रंका और सौरव दास से जुड़े जंतर-मंतर मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, 13 अक्टूबर को आशुतोष और सौरव के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर पहुंचने के बाद दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई थीं। कनॉट प्लेस से जुड़े मामले को मंगलवार को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। अब जंतर-मंतर से जुड़े मामले को भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। सौरव और आशुतोष को 12 अक्टूबर को बिना अनुमति जंतर-मंतर जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों की 5 दिन की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो गई थी, जिसके बाद इसे 2 दिन बढ़ाकर 21 अक्टूबर तक कर दिया गया। उनकी न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। पूरी खबर अपडेट हो रही है…
1.3 मिलियन फॉलोअर्स वाले फाइनेंस इन्फ्लुएंसर की मौत पर बवाल, पिता ने CEO पर लगाया साइबर-बुली का आरोप
मेटा ने डिसेबल कर दिया था हरीश का इंस्टाग्राम हैंडल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
NDTV








