Responsive Scrollable Menu

शिवजी को SC-ST बता चुकीं जेएनयू वीसी के ‘दलित विक्टिमहुड के नशे’ वाले बयान पर विवाद:-सफाई में खुद को भी बताया बहुजन

JNU VC Controversy: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की कुलपति शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित के एक कथित बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. उन पर दलित और अश्वेत समुदाय को विक्टिमहुड से जोड़ने का आरोप लगा है. अब उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई दी है.

Continue reading on the app

असम बनेगा ग्लोबल टेक हब! Tata Electronics और Qualcomm के बीच समझौता, 'जागीरोड' में बनेंगे ऑटोमोटिव मॉड्यूल

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। अमेरिकी चिप दिग्गज क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज (Qualcomm) और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अब असम के जागीरोड में क्वालकॉम के 'ऑटोमोटिव मॉड्यूल' का विनिर्माण (Manufacturing) करेगी।

इसके तहत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स असम में ‘क्वालकॉम ऑटोमोटिव मॉड्यूल’ का विनिर्माण करेगी। कंपनियों की ओर से शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान के अनुसार, इस सहयोग के साथ टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के वैश्विक मॉड्यूल विनिर्माण साझेदार नेटवर्क में शामिल हो गई है जिसका उद्देश्य ‘मॉड्यूलर ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म’ की बढ़ती वैश्विक मांग को समर्थन देना है।

बयान में कहा गया, “ ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप, क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज अपने क्वालकॉम ऑटोमोटिव मॉड्यूल उत्पादों का विनिर्माण भारत में ‘जागीरोड’ (असम) में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी सेमीकंडक्टर ‘असेम्बली’ एवं परीक्षण इकाई में करेगी।” क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल एवं एम्बेडेड आईओटी और रोबोटिक्स समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक नकुल दुग्गल ने कहा कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ यह साझेदारी कंपनी की स्वचालन विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इसे भी पढ़ें: Israel ने उड़ा दी हमास की सुरंग, आई खतरनाक तस्वीरें

उन्होंने कहा, ‘‘ उद्योग के एकीकृत, मॉड्यूल-आधारित ढांचे की ओर तेजी से बढ़ने से प्रमुख क्षेत्रों में विनिर्माण क्षमता का विस्तार आवश्यक हो जाता है।’’ क्वालकॉम इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावी सोइन ने कहा, “ टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से भारत में विनिर्माण से भारतीय और वैश्विक स्तर पर ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माण) को अधिक बल मिलेगा। साथ ही आपूर्ति शृंखला की मजबूती को समर्थन देने की हमारी क्षमता बढ़ेगी।”

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) रंधीर ठाकुर ने कहा कि यह सहयोग टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के वैश्विक स्तर पर उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण के केंद्र के रूप में उभरने के उद्देश्य को समर्थन देता है। उन्होंने कहा, “ हम अपने ‘इंटीग्रेटेड सिस्टम्स पैकेजिंग’ (आईएसपी) समाधानों का इस्तेमाल करते हुए क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज की वैश्विक उत्पाद नेतृत्व क्षमता को समर्थन देने के लिए उच्च गुणवत्ता एवं उच्च प्रदर्शन वाले उत्पाद उपलब्ध कराएंगे।”

इसे भी पढ़ें: Health Tips: Winter में Gym जाने का झंझट खत्म, बस 3 मिनट की यह Magic Exercise बनाएगी Super Fit

बयान के अनुसार, इस सहयोग का उद्देश्य ‘डिजिटल कॉकपिट’, ‘इंफोटेनमेंट’, ‘कनेक्टिविटी’ और ‘इंटेलिजेंट व्हीकल सिस्टम’ के लिए स्वचालन प्रौद्योगिकियों के स्थानीय उत्पादन को सक्षम बनाना है, जिससे भारतीय एवं वैश्विक मोटर वाहन विनिर्माताओं की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। साथ ही आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और भौगोलिक विविधीकरण को बढ़ाया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 Super-8: T20 वर्ल्ड कप में 17 साल बाद हुआ ऐसा, टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा

T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड टीम इंडिया के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है. 17 साल पुराने एक संयोग ने टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. Fri, 20 Feb 2026 12:14:01 +0530

  Videos
See all

Live : Delhi में Rekha Gupta सरकार के एक साल, पेश किया रिपोर्ट कार्ड | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:14:30+00:00

Live : Madhya Pradesh के Jabalpur में मंदिर में तोड़फोड़, दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:14:53+00:00

CM Rekha Attack on Kejriwal:'पहले की सरकार सिर्फ शोर मचाती थी' #shorts #shortsvideo #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:13:37+00:00

पिता पुत्र का रिश्ता अस्पताल की चार दीवारों में | #viralvideo #sohailkhan #saleemkhan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:15:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers