Responsive Scrollable Menu

Holashtak 2026: वास्तु दोष और Negative Energy से बचना है? होलाष्टक शुरू होने से पहले निपटा लें ये 3 जरूरी काम

फाल्गुन का महीना त्योहार के नजरिए से बेहद खास माना जाता है। इस महीने में रंगो का त्योहारी होली को घूमधाम से मनाई जाती है। होली से पहले होलाष्टक का समय को विशेष माना जाता है। हिंदू धर्म में होलाष्टक के समय सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास रहती है। इसलिए परिवार वाले घर से बाहर जानें से पहले कई सारी चीजों को मना करते हैं। बता दें कि, होलाष्टक होली से ठीक आठ दिन पहले शुरु होते हैं। इस साल 2026 में होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, होलाष्टक लगने से पहले जरुरी और कुछ खास काम पूरे न किए जाए, तो घर में वास्तु दोष बढ़ जाता है। आइए आपको बताते हैं कौन-से जरुरी काम हैं, जिन्हें आपको होलाष्टक शुरु होने से पहले ही निपटा लेना है। 

घर के निर्माण का कार्य

यदि आप नया घर बनवा रही हैं, तो ऐसे में आप इसमें होने वाली रिनोवेशन और पेंटिंग का काम पहले ही करा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही होलाष्टक शुरु होने वाले हैं। जिसके बाद से घर से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यदि आप घर निर्माण कार्य इस दौरान कराएंगे तो आपके घर की शांति भंग हो जाएगी। होलाष्टक के समय नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है, जो आपके घर के वास्तु के साथ-साथ जीवन पर भी असर डाल सकती हैं।

मांगलिक कार्यों को होलाष्टक से पहले करें

यदि आप घर में वास्तु संबंधी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि सभी मांगलिक और शुभ कार्य होलाष्टक शुरू होने से पहले ही कर लें। मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते, क्योंकि इस समय को अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इन दिनों ऐसे कार्य करने से घर में नकारात्मक प्रभाव या वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए संभव हो तो इन कार्यों को होलाष्टक से पहले ही संपन्न कर लेना चाहिए।

घर से निकालें सभी टूटी फूटी चीजें

घर में अक्सर ऐसी चीजें रखी रहती है, जिसे हम दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। लेकिन हमें ये गलती नहीं करनी है। सभी टूटी चीजों को होलाष्टक से पहले घर से बाहर रख दें। जिससे आपके घर में वास्तु दोष न लगे। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रभाव नहीं डालेगी। 

Continue reading on the app

AI Summit: न जेमिनी, न चैटजीपीटी, इन 5 दिग्गजों के कारण दुनियाभर में AI का दबदबा

Top 5 Innovator of Artificial Intelligence: आज दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबदबा है, लेकिन इसके पीछे वो दिग्गज हैं जिन्होंने इसकी नींव रखी और दुनिया को AI की ताकत से रूबरू कराया. भारत में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के आयोजन के बीच जानिए, कौन थे AI के वो 5 धुरंधर.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का दमदार शॉट, प्रैक्टिस में तोड़ी पानी की पाइप; राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi viral video: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों अगर किसी युवा खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वह हैं वैभव सूर्यवंशी। अभी उन्होंने सीनियर टीम के लिए डेब्यू भी नहीं किया है लेकिन अपने जबरदस्त स्ट्रोकप्ले और ताकतवर बल्लेबाजी से वह घर-घर में पहचान बना चुके।

गुरुवार को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में वैभव नेट प्रैक्टिस के दौरान स्क्वेयर लेग की दिशा में जोरदार पुल शॉट लगाते नजर आते हैं। गेंद इतनी दूर और ताकत से गई कि जाकर पानी की पाइप से टकराई और उसे तोड़ दिया। यह शॉट उनके पावर गेम का एक और नमूना था।

हाल ही में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन ठोक दिए थे। इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 439 रन बनाए, औसत 62.71 और स्ट्राइक रेट 169.49 रहा। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं।

सबसे खास बात यह रही कि वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में 30 छक्के जड़े, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने 2022 में डेवॉल्ड ब्रेविस के 18 छक्कों का रिकॉर्ड काफी पीछे छोड़ दिया।

अंडर-19 वनडे में भी वैभव भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। 25 पारियों में उनके नाम 1412 रन हैं, औसत 56.48 और स्ट्राइक रेट 165 से ज्यादा। चार शतक और सात अर्धशतक उनके नाम हैं, जिसमें 175 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

यह भी पढ़ें: PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान का 58 गेंदों में शतक, करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 का लक्ष्य
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: श्रीलंका को सुपर-8 से पहले लगा झटका, खूंखार गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर
यह भी पढ़ें: T20I Rankings: ईशान किशन ने सुपर-8 से पहले लगाई 17 पायदान की छलांग, टॉप-10 में भारत के 4 बैटर्स
यह भी पढ़ें: CAN vs NZ: युवराज सिंह पर रखा नाम, वर्ल्ड कप का सबसे युवा शतकवीर बन हासिल किया मुकाम, कौन हैं युवराज सामरा?
यह भी पढ़ें:  Ind vs Pak: भारत की जीत पर पाकिस्तानी यूट्यूबर ने खोया आपा, अपनी बहन के मुंह पर केक दे मारा, वीडियो वायरल

अक्टूबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चेन्नई में 58 गेंदों पर शतक लगाकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में महज 14 साल की उम्र में उन्होंने टी20 शतक जड़कर और सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी लगाकर नया इतिहास रचा। वैभव सूर्यवंशी का यह सफर बताता है कि भारतीय क्रिकेट को एक और बड़ा सितारा मिल चुका है।

Fri, 20 Feb 2026 12:59:01 +0530

  Videos
See all

Live : Madhya Pradesh के Jabalpur में मंदिर में तोड़फोड़, दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:14:53+00:00

Live : Delhi में Rekha Gupta सरकार के एक साल, पेश किया रिपोर्ट कार्ड | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:14:30+00:00

पिता पुत्र का रिश्ता अस्पताल की चार दीवारों में | #viralvideo #sohailkhan #saleemkhan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:15:59+00:00

Dwarka Accident: Sahil केस में बहुत बड़ा खुलासा | #viralvideo #hitandrun #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers