आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: YSRCP ने लगाया TDP पर नामांकन रोकने का आरोप
वाईएसआरसीपी के राज्य समन्वयक सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि ‘‘हमलों, धमकियों और आपराधिक मामलों’’ से उनकी पार्टी को जारी स्थानीय निकाय चुनावों से बाहर नहीं किया जा सकता। विपक्षी दल के नेता ने हाल ही में पुलिवेंदुला में कथित पुलिस गोलीबारी की उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी उम्मीदवार जब नामांकन दाखिल करने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस अधिकारियों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।
रेड्डी ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, हमलों, धमकियों और आपराधिक मामलों से वाईएसआरसीपी को चुनाव से बाहर नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार नामांकन दाखिल करने से रोक रही है, नाम वापस लेने के लिए दबाव डाल रही है और नामांकन खारिज करवा रही है , ताकि बाद में निर्विरोध जीत का जश्न मना सके। इस बीच, तेदेपा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में वाईएसआरसीपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसका एजेंडा गुंडागर्दी करना और विकास रोकने के लिए चुनाव जीतना है।
सत्तारूढ़ दल ने कहा, आंध्र प्रदेश को विकास के मामले में देश में नंबर एक बनाना हमारा एजेंडा है। 2024 के चुनावों जैसा उत्साह दिखाते हुए लोगों को मतदान करना चाहिए और गठबंधन की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। गुंडों से निपटने का काम हम संभाल लेंगे।
तेदेपा ने दावा किया, वाईएसआरसीपी अध्यक्ष ने गुंडों, बदमाशों और अपराधियों पर भरोसा किया है।
Marco Rubio ने Mumbai में 26/11 स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा प्रमुख से ली हमले की जानकारी
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को मंगलवार को ताजमहल पैलेस होटल के सुरक्षा प्रमुख सुनील कुडियाडी ने होटल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी। रूबियो ने 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए छह अमेरिकियों सहित 166 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस होटल में बने 26/11 स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूबियो को बताया कि जिस समय यह आतंकी हमला हुआ था, उस समय कुडियाडी होटल में ही मौजूद थे।
दक्षिण मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल 26/11 के हमलों में निशाना बनाए गए प्रमुख प्रतिष्ठानों में से एक था। इसके अलावा, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लियोपोल्ड कैफे, ओबेरॉय ट्राइडेंट, कामा अस्पताल और नरीमन हाउस को भी निशाना बनाया गया था। रूबियो ने कहा, “हम हमले में जान गंवाने वालों को याद करते हैं, जवाबी कार्रवाई करने वालों के साहस को सलाम करते हैं और अमेरिका-भारत की मजबूत साझेदारी तथा आतंकवाद से मुकाबले के साझा संकल्प को दोहराते हैं।” रूबियो अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के पहले चरण में मंगलवार अपराह्न मुंबई पहुंचे।
वह बुधवार सुबह गुजरात के जामनगर के लिए रवाना होंगे। यह उनकी भारत यात्रा का दूसरा दिन होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







