Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बन रहा बुधादित्य व गण्ड योग, मकर राशि का भाग्योदय, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 21 अक्टूबर 2026 को बुधवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए फलदायी रहेगा. आज पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि का प्रारंभ होगा. वहीं, शाम 07:48 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा और फिर शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा. आज चंद्रमा का प्रवेश कुंभ राशि में होगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2026 (Today's Rashifal 21 October 2026)

1.मेष राशि

आज मेष राशि के लोगों के दिन ठीक-ठाक रहेगा. आज आप लोगों की व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी और आप तनाव से मुक्त रहेंगे. आज इन लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे और पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें 
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. आज के दिन आपके साथ धोखा हो सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. धन में वृद्धि होगी और पिता से विवाद हो सकता है.

सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ऊं नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद 
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Papankusha Ekadashi 2026: 21 या 22 अक्टूबर... कब है पापांकुशा एकादशी? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है और विवाह की चर्चा सफल होगी. वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.

सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा 
लक मीटर- 9

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं और समय रहते काम पूरे करें. आज आप लोग पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे और आज ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें 
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं 
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी 
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज समय रहते जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आज के दिन मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है और परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं और अचानक यात्रा हो सकती है.

सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं 
लाल रंग का कपड़ा दान करें 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल 
लक मीटर- 7

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लेनी चाहिए. आज के दिन संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. आज के दिन नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. शुभ समाचार मिल सकता है.

सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन 
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों के आज के दिन यश कीर्ति में वृद्धि होगी. नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. आज के दिन विदेश यात्रा कर सकते हैं और मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.

सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें 
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन अचानक बड़ा खर्च हो सकता है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी और जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज विवाद से दूर रहें और पारिवारिक क्लेश हो सकता है.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें  
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. आज ये मुलाकात लाभदायक रहेगी और वाहन खरीदने का मन होगा.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें 
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला 
लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों के आज कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी और शेयर में निवेश से बचें. जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
उपाय- काला कंबल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा 
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने काम से संतुष्ट नहीं होगी. आज के दिन अधिकारी से विवाद हो सकता है. धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी और मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. कार्य विस्तार के योग हैं.

सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें 
उपाय- गरीबों की मदद करें 
सरसों का तेल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला 
लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपने कारोबार में कामयाबी मिलेगी. परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.

सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें 
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर को होगा गुरु का सबसे बड़ा गोचर, मिलेगा इन राशियों को खूब पैसा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 21 October 2026: आज कब शुरू होगी एकादशी? जानें पंचांग में शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 21 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 21 अक्टूबर 2026 को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. यह तिथि दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. उसके बाद एकादशी तिथि का प्रारंभ होगा. एकादशी तिथि 22 अक्टूबर तक रहेगी. इसलिए, उस दिन पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. आज शाम 7 बजकर 48 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा, आज से पंचक भी शुरू हो रहा है. चलिए पढ़ते हैं आज के पंचांग में शुभ-अशुभ मुहूर्त.

पढ़ें आज का पंचांग 21 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 21 October 2026)

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

तारीख- 21 अक्टूबर  2026 
 वार- बुधवार
 तिथि -  आश्विन शुक्ल दशमी तिथि दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक उसके बाद एकादशी तिथि होगी.
नक्षत्र-  धनिष्ठा नक्षत्र शाम 07 बजकर 47 मिनट तक उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होगा.
योग-   गण्ड योग और वृद्धि योग
करण-  गर, वणिज और विष्टि करण
दिशा शूल- उत्तर दिशा 
दिशा शूल उपाय- तिल या धनिया खाकर घर से निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मकर राशि में सुबह 07 बजे तक उसके बाद कुंभ राशि में होगा.

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर को होगा गुरु का सबसे बड़ा गोचर, मिलेगा इन राशियों को खूब पैसा

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 06:26 पर हुआ है
  •  सूर्यास्त-  आज शाम 05 बजकर 42 मिनट पर होगा
  • चंद्रोदय- 21 अक्टूबर दोपहर 02:50 बजे पर होगा
  • चंद्र अस्त- 22 अक्टूबर को सुबह 02:33 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:54 मिनट से सुबह 05:42 मिनट तक
  • अमृत काल- सुबह 08:37 बजे से सुबह 10:20 मिनट तक

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल- दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक 
  • यम गण्डक- सुबह 07:55 मिनट से सुबह 09:20 मिनट तक
  • गुलिक काल- सुबह 10:46 मिनट से दोपहर 12:11 मिनट तक
  • आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:34 मिनट तक

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Papankusha Ekadashi 2026: 21 या 22 अक्टूबर... कब है पापांकुशा एकादशी? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

2 मैच 13 अंक... सिराज की कप्तानी में हैदराबाद का हल्ला बोल, लगातार दूसरी जीत के साथ टॉप पर टीम

Mohammed Siraj Ranji Captaincy: मोहम्मद सिराज की कप्तानी में हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है. टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में त्रिपुरा को पारी व 40 रनों से और आंध्र प्रदेश को 267 रनों के बड़े अंतर से मात दी. लगातार दो जीत के साथ हैदराबाद एलीट ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. मैदान पर सिराज की आक्रामक रणनीति और शानदार नेतृत्व क्षमता के दम पर टीम इस सीजन में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आई है. Wed, 21 Oct 2026 21:34:42 +0530

  Videos
See all

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | UP Election 2027 | CJP | Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:46:52+00:00

परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाने पहुंचीं Koushani Mukherjee, बोलीं- दुर्गा माई की जय | #DurgaPuja #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers