अमेरिका में 50 साल बाद नई रिफाइनरी बनेगी:मार्को रुबियो और मुकेश अंबानी की मुलाकात आज, वेनेजुएला का कच्चा-तेल रिफाइन करने पर बात होगी
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज जामनगर में दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे। इस दौरान वे रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी से भी मिलेंगे। रूबियो रिलायंस के साथ वेनेजुएला का कच्चा तेल रिफाइन करने पर बातचीत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका के टेक्सास में एक ऑइल रिफाइनरी में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है, जो 50 साल में अमेरिका में बनने वाली पहली रिफाइनरी होगी।इसी वजह से यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। रूबियो का जामनगर दौरा 3 वजहों से अहम… 1. अमेरिका में डीजल 155 रुपए के पार 2. वेनेजुएला से और तेल खरीदे रिलायंस 3. अमेरिका में रिलायंस का 300 अरब डॉलर का निवेश दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है जामनगर रिलायंस के मुताबिक, जामनगर रिफाइनरी एक ही जगह पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी और आधुनिक रिफाइनरी है। यहां हर दिन 14 लाख बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता है। रूबियो बोले- भारत रिफाइनिंग सुपरपावर मंगलवार को मुंबई पहुंचे रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग सुपरपावर' बताया। उन्होंने कहा, 'भारत में वेनेजुएला के हैवी क्रूड ऑयल को रिफाइन करने की बड़ी क्षमता है। दुनिया में तेल संकट कम करने में भारतीय रिफाइनरीज अहम भूमिका निभा सकती हैं। तेल सप्लाई में आ रही कानूनी और प्रतिबंधों से जुड़ी अड़चनों को दूर करने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे।' मई के बाद रुबियो का दूसरा भारत दौरा मार्को रुबियो का मई में हुए पिछले दौरे के बाद यह दूसरा भारत दौरा है। मई में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। इसके अलावा, क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था। रूबियो के दौरे से क्या भारत-अमेरिका के रिश्ते पटरी पर लौटेंगे? बीते कुछ महीनों में भारत-अमेरिका के रिश्तों में कड़वाहट आई है। फिर चाहे रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने वाला लिंडसे ग्राहम एक्ट पास करना हो या फिर इंफोसिस, TCS, विप्रो और HCL जैसी भारतीय कंपनियों के कर्मचारियों को ग्रीन कार्ड में मिलने वाली छूट खत्म करना हो। हालांकि रूबियो के भारत दौरे से पहले 16 अक्टूबर को ट्रम्प ने इस पर अस्थायी रोक लगा दी और कहा कि इससे अमेरिका को फायदा होगा। भारतीय थिंकटैंक 'द इमेजइंडिया इंस्टीट्यूट' के सीनियर जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेवा मानते हैं कि रूबियो का फोकस नई दिल्ली की पारंपरिक राजनीति के बजाय मुंबई और जामनगर जैसे कारोबारी केंद्रों पर है। इसका मकसद कॉर्पोरेट सौदों, रिफाइनरी सेक्टर में साझेदारी, निवेश और दोनों देशों के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस रिश्ते बढ़ाना है। पॉलिटिकल कॉलमिस्ट प्रताप भानु मेहता लिखते हैं कि रूबियो के दिल्ली के बजाय मुंबई-जामनगर जाने से इशारा हो सकता है कि अमेरिका भारत के कारोबारी केंद्रों से जुड़ रहा है और राजनीतिक केंद्र को कम तवज्जो दे रहा है। लेकिन सिर्फ कारोबारी सौदों पर टिका रिश्ता रणनीतिक साझेदारी को टिकाए रखने के लिए काफी नहीं हो सकता। अडाणी और टाटा ग्रुप के चेयरमैन से भी मिलेंगे गुजरात निकलने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत के दूसरे बड़े उद्योगपतियों से भी मुलाकात होनी है। वे उद्योगपति गौतम अडाणी और टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से भी बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा होगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… आज का एक्सप्लेनर: मार्को रूबियो का 6 महीने में दूसरा भारत दौरा; दिल्ली नहीं आएंगे, मुंबई-जामनगर क्यों जाएंगे; राहुल गांधी ने क्या सवाल उठाए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 6 महीने में दूसरी बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। लेकिन वे दिल्ली के बजाय मुंबई और जामनगर जाएंगे। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मुंबई जाकर उनसे मिलेंगे। इस पर राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा- ‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है।’ पूरी खबर पढ़ें…
टाइगर श्रॉफ केस में दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार:इनमें 2 महिलाएं, हथियार सप्लाई करने का आरोप; एक्टर पर मुंबई में फायरिंग हुई थी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मंगलवार को 4 और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुनाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने बिहार के ऋतिक उर्फ रोशन (22) और हरियाणा के रेहान (18) व फूल सिंह (18) को सोमवार को कोटा से गिरफ्तार किया था। मुंबई के जुहू में 18 अक्टूबर की शाम फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर की कार पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग की। हमले में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था। टाइगर खुद उसे कार से अस्पताल ले गए थे। दोनों महिलाओं पर हथियार पहुंचाने का आरोप जांच में पता चला है कि कुणाल, अनिल पंडित के संपर्क था। अनिल पंडित लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, जिसने ही टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोपी है कि कुणाल और सुमित ने ही हथियारों को इंतजाम किया था। इसके बाद ये हथियार राधा और बबीता के जरिए शूटरों तक पहुंचाए गए थे। दावा- टाइगर श्रॉफ नहीं थे असली टारगेट पुलिस सूत्रों के हवाले से NDTV ने दावा किया कि शूटरों का असली निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे मुंबई में एक अन्य हाई-प्रोफाइल शख्स की हत्या करने आए थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण वहां नहीं पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर टाइगर की लोकेशन और सुरक्षा की जानकारी जुटाई। बॉलीवुड में दहशत फैलाने के इरादे से उनकी कार पर 7 राउंड फायरिंग की। बंदूक जाम होने के बाद हमलावर भाग गए। फायरिंग में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया। शुरुआती तस्वीरों में बंधी थीं पट्टियां, अब दिखा सुधार 18 अक्टूबर को हुए हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में उनके शरीर पर चोटों के निशान और पट्टियां साफ दिख रही थीं। उनके दाहिने हाथ पर कोहनी से पंजे तक बैंडेज और सीने पर ड्रेसिंग की गई थी। हालांकि, मंत्री आशीष शेलार के साथ मंगलवार को हुई मुलाकात की तस्वीरों में टाइगर बिना किसी पट्टी के सामान्य नजर आ रहे हैं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी डिटेन कर लिया है। रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि सोनीपत पुलिस दोनों को साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रहा है। पूरी खबर पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








