Aaj Ka Mesh Rashifal : आज मेष राशि का हो सकता है प्रमोशन, लव लाइफ में काम आएगा धैर्य
Aaj Ka Mesh Rashifal 21 October 2026 : मेष राशि के लिए आज प्रमोशन मिलने के योग हैं. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:21 मिनट से लेकर 12:07 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि को आज जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ बातचीत में धैर्य रखना होगा. सबकी बात सुनकर आगे बढ़ें. सेहत सामान्य रहेगी. आय के नए अवसर बन सकते हैं. घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं. आज भाग्य आपके साथ 72 प्रतिशत रहेगा. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें. किसी जरूरतमंद को मूंग की दाल दान करें. कोई जरूरी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें.
बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगे, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल 'मुकाम' जाकर माफी मांगे। उन्होंने लॉरेंस को अपना हीरो बताते हुए कहा कि सलमान माफी मांगते हैं तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है। बुढ़िया ने आगे कहा- अभी भी समय है। सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं और समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं। देवेंद्र बुढ़िया ने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा कि उसके खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। उधर, कनाडा में खालिस्तानी समर्थक बिश्नोई समाज के लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन पर अटैक के साथ जॉब नहीं दी जा रही है। 3 उदाहरणों से समझें: कनाडा में कैसे प्रताड़ित हो रहा बिश्नोई समुदाय हरियाणवी युवक बोला- भारतीय दूतावास बंद और सांसद चुप अंकुश बिश्नोई के मुताबिक, कनाडाई पुलिस इस मामले में भेदभाव कर रही है। मामला हेट स्पीच और हेट क्राइम का था, लेकिन पुलिस ने केवल मामूली असॉल्ट (मारपीट) के चार्ज लगाए। पूछने पर पुलिस ने कहा- ‘आपका नाम एक गैंग से मिलता-जुलता है।’ पुलिस ने हमलावर खालिस्तानी युवकों के नाम तक सार्वजनिक नहीं किए। भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। स्थानीय सांसद प्रदीप सराय को ईमेल भेजे दो हफ्ते बीत चुके हैं, पर कोई रिप्लाई नहीं आया। अंकुश ने बताया कि ग्राउंड पर स्थिति काफी खराब है। कुछ लोगों से वीडियो बनवाकर सब ठीक होने का दावा किया जाता है, जबकि हकीकत में समुदाय खौफ में जी रहा है। इस वजह से लॉरेंस गैंग के खिलाफ बढ़ रही नाराजगी ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… कनाडा में कार पर 'बिश्नोई' लिखवाने पर हरियाणवी पर हमला:कड़े से वार, नंबर प्लेट मोड़ी, लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया; महासभा ने उच्चायोग को लिखा लेटर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया है। इसका खामियाजा एक हरियाणवी युवक को कनाडा में चुकाना पड़ा। वैंकूवर शहर में रहने वाले भारतीय मूल के अंकुश बिश्नोई पर गाड़ी की नंबर प्लेट पर बिश्नोई लिखा होने के कारण हमला किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









