टाइगर श्रॉफ केस में दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार:इनमें 2 महिलाएं, हथियार सप्लाई करने का आरोप; एक्टर पर 2 दिन पहले फायरिंग हुई थी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मंगलवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इन पर टाइगर पर फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। इससे पहले सोमवार को फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुनाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि कुणाल, अनिल पंडित के संपर्क था। अनिल पंडित लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, जिसने ही टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोपी है कि कुणाल और सुमित ने ही हथियारों को इंतजाम किया था। इसके बाद ये हथियार राधा और बबीता के जरिए शूटरों तक पहुंचाए गए थे।
नफरत आरएसएस की विचारधारा का हिस्सा, सरकार बताए विदेशी ताकतों के नाम : कांग्रेस नेता राशिद अल्वी
नफरत आरएसएस की विचारधारा का हिस्सा, सरकार बताए विदेशी ताकतों के नाम : कांग्रेस नेता राशिद अल्वी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama







