दादाजी ने दिल से पकाया पत्नी के लिए पसंदीदा खाना, दादी की शर्माती मुस्कान ने जीत लिया सबका दिल!
एक बुजुर्ग दंपति का प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में दादाजी पूरे प्यार और लगन से अपनी पत्नी के लिए उनका पसंदीदा खाना बनाते नजर आते हैं. उनके चेहरे पर साफ झलकता है कि यह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि अपने जीवनसाथी के लिए प्यार और सम्मान का इजहार है. जैसे ही दादाजी खाना परोसते हैं, दादी की शर्माती हुई मुस्कान सबका दिल छू लेती है उम्र के इस पड़ाव पर भी दोनों के बीच का अपनापन और स्नेह देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. यह वीडियो साबित करता है कि सच्चा प्यार समय के साथ और भी गहरा हो जाता है और रिश्तों की खूबसूरती छोटी-छोटी बातों में छिपी होती है.Video Credit: Instagram-@lasthourindia
कॉलेज के फेयरवेल में लड़की ने साड़ी में किया डांस, 'उई अम्मा' गाने पर ऐसे नाची, बचने लगी तालियां!
आजकल कॉलेज के इवेंट्स में लड़के-लड़कियां ऐसा डांस करते हैं कि उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. हाल ही में इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के फेयरवेल फंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की ने भी ऐसा ही डांस किया जो वायरल हो गया. इंस्टाग्राम यूजर पीहू कक्कड़ इस वीडियो में नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो पिछले साल का है जिसमें वो फेयरवेल में साड़ी पहनकर उई अम्मा गाने पर नाच रही हैं. उनकी परफॉर्मेंस लोगों को इतनी पसंद आई कि चारों ओर से तालियां बजने लगीं और सब ने उनकी तारीफ भी की. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















