Responsive Scrollable Menu

सड़क सुरक्षा अभियान 2026 | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय | एपिसोड 1

सड़क सुरक्षा की शुरुआत हर दिन की हमारी छोटी-छोटी आदतों से होती है। जब हम बिना याद दिलाए हेलमेट पहनते हैं, बेझिझक ट्रैफिक सिग्नल का पालन करते हैं और अपने अहंकार को पीछे छोड़कर सड़क पर आगे बढ़ते हैं, तब सुरक्षा हमारी आदत बन जाती है। श्री नितिन गडकरी जी के नेतृत्व में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क सुरक्षा अभियान 2026 प्रारंभ किया है। यह अभियान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर लागू किया जा रहा है। इसके तहत नियमों का कठोरता पूर्वक पालन, आधारभूत ढांचे का नवीनीकरण और स्कूलों से लेकर समाज तक जागरूकता फैलाने पर काम किया जा रहा है। वास्तविक बदलाव तब आएगा, जब हर सड़क उपयोगकर्ता धैर्य रखे, नियमों का पालन करे और सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के मूल्य को समझे। आइए, सुरक्षित सड़कों से जुड़े इस अभियान का हिस्सा बनें — परवाह से कर्तव्य तक! #सड़कसुरक्षा2026 #RoadSafety #NitinGadkari #NHAI #TrafficRules #HelmetSafety #SafeDriving #RoadSafetyAwareness #TrafficSafety #IndianHighways #AccidentPrevention #SafeRoads #news18indianumber1 News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

Iran America War Update: Trump का एक इशारा, Iran के शहरों में सीरियल ब्लास्ट शुरू! | Ali Khamenei

Iran America War Update: Trump का एक इशारा, Iran के शहरों में सीरियल ब्लास्ट शुरू! | Ali Khamenei #IranAmericaWar #TrumpNews #MiddleEastTension #IranUSConflict #WorldWarAlert #BreakingNews #GlobalPolitics #WarLive #Geopolitics News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

T20 WC Seeding: सुपर-8 में क्यों भारत की सारे टेबल टॉपर्स से होगी टक्कर, क्यों प्री सीडिंग पर उठ रहे सवाल, समझें पूरा गणित

T20 World cup super 8 seeding: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया। टूर्नामेंट का सुपर-8 स्टेज 21 फरवरी से शुरू होने जा रहा लेकिन इस बार मैचों से पहले ही नया विवाद खड़ा हो गया। वजह है टूर्नामेंट का 'प्री-सीडिंग' फॉर्मेट, जिस पर फैंस सवाल उठा रहे। दरअसल इस बार सुपर-8 के लिए 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, भारत और वेस्टइंडीज हैं जबकि दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहले राउंड में अपनी-अपनी ग्रुप टेबल में टॉप रहने वाली चारों टीमें एक ही ग्रुप में आ गई हैं। यही बात फैंस को खटक रही है।

टूर्नामेंट के सह-मेजबान भारत और श्रीलंका हैं इसलिए आईसीसी ने पहले से टीमों की संभावित जगह तय कर दी थी। इसे ही प्री-सीडिंग कहा जा रहा। आईसीसी का कहना है कि इससे टिकट, ब्रॉडकास्ट, यात्रा और लॉजिस्टिक्स प्लान करना आसान होता है। हालांकि फैंस इस तर्क से खुश नहीं हैं। 

भारत के साथ कौन-कौन?
सुपर 8 के ग्रुप-1 में भारत के साथ वेस्टइंडीज , साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। ये तीनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में न सिर्फ टॉपर रहीं, बल्कि ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारीं थीं। इसी वजह से भारत को अपने सारे मुकाबले ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहने वाली टीमों से खेलने हैं।  

दूसरे ग्रुप में कौन पहुंचा?
दूसरी ओर ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, और न्यूजीलैंड को जगह मिली है, जो अपने-अपने ग्रुप में दूसरे पायदान पर रहीं थीं। यानी कागज पर एक बैलेंस साधने की कोशिश की गई लेकिन नतीजा उल्टा आया। 

भारत का सुपर 8 शेड्यूल
22 फरवरी बनाम साउथ अफ्रीका 
26 फरवरी बनाम जिम्बाब्वे
1 मार्च बनाम वेस्ट इंडीज 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने इसे खेल की निष्पक्षता के खिलाफ बताया। एक यूजर ने लिखा कि लॉजिस्टिक्स को खेल से ऊपर रखना गलत है। चारों ग्रुप विनर एक ही ग्रुप में डाल देना अजीब है। वहीं एक अन्य फैन ने इसे 'जोक' बताते हुए कहा कि जब सभी टेबल टॉपर एक ही ग्रुप में हैं तो ग्रुप स्टेज में पहले या दूसरे नंबर पर आने का मतलब क्या रह जाता है। 

कुछ फैंस का मानना है कि इस सिस्टम से कई मैचों की अहमियत कम हो जाती है। एक पोस्ट में लिखा गया कि इससे ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले 'डेड रबर' जैसे हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बड़े मुकाबले कराने और ज्यादा कमाई के लिए ऐसा फॉर्मेट बनाया गया है।

विवाद के बीच अब नजरें सुपर-8 के मैचों पर हैं। इस चरण का पहला मुकाबला 21 फरवरी को कोलंबो में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 22 फरवरी को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पल्लेकल में होगा, जबकि उसी दिन अहमदाबाद में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा।

23 फरवरी को मुंबई में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। 24 फरवरी को पल्लेकल में इंग्लैंड और पाकिस्तान भिड़ेंगे, जबकि 25 फरवरी को न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मैच होगा। 26 फरवरी को अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका और चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे खेला जाएगा।

इसके बाद 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड कोलंबो में भिड़ेंगे। 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला पल्लेकेले में होगा। सुपर-8 का आखिरी दिन 1 मार्च रहेगा, जब कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे, जबकि दिल्ली में जिम्बाब्वे का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर क्रिकेट ज्यादा चर्चा में रहता है या प्री-सीडिंग का विवाद।

Fri, 20 Feb 2026 17:43:22 +0530

  Videos
See all

UP News: 2027 विधानसभा चुनाव के साथ होगा Panchayat Chunav ? Yogi सरकार का बड़ा दांव! | Rajbhar | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T12:45:06+00:00

Annu Kapoor: अनु कपूर की शायरी सुनकर फैन बन जाएंगे ! #shorts #annukapoor #ytshorts #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T12:38:21+00:00

यूथ कांग्रेस ने भारत मंडपम में किया प्रदर्शन #timesnownavbharat #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T12:39:36+00:00

UP Election से पहले अटैकिंग मोड में Akhilesh.. Brijesh Pathak के बहाने CM Yogi पर साधा निशाना ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T12:34:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers