Simple Mehndi Design for ramadan: रमजान में लगाएं सिंपल मून मेहंदी डिजाइन। फ्रंट और बैक हैंड के लिए आसान टिक्की, लाइन और फिंगर फिल मेहंदी डिजाइन्स, जो शुरुआती लोग भी आसानी से बना सकें।
German Hack For Remove Black Mould: दीवारों से काला फफूंद और सीलन गायब करने के लिए स्टोसल्यूफ्टेन तकनीक का इस्तेमाल कर सकतेहैं। जर्मन की यह तकनीक आप भी बिना खर्चा लागू करके देख सकते हैं।
Vaibhav Sooryavanshi viral video: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों अगर किसी युवा खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वह हैं वैभव सूर्यवंशी। अभी उन्होंने सीनियर टीम के लिए डेब्यू भी नहीं किया है लेकिन अपने जबरदस्त स्ट्रोकप्ले और ताकतवर बल्लेबाजी से वह घर-घर में पहचान बना चुके।
गुरुवार को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में वैभव नेट प्रैक्टिस के दौरान स्क्वेयर लेग की दिशा में जोरदार पुल शॉट लगाते नजर आते हैं। गेंद इतनी दूर और ताकत से गई कि जाकर पानी की पाइप से टकराई और उसे तोड़ दिया। यह शॉट उनके पावर गेम का एक और नमूना था।
हाल ही में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन ठोक दिए थे। इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 439 रन बनाए, औसत 62.71 और स्ट्राइक रेट 169.49 रहा। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं।
सबसे खास बात यह रही कि वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में 30 छक्के जड़े, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने 2022 में डेवॉल्ड ब्रेविस के 18 छक्कों का रिकॉर्ड काफी पीछे छोड़ दिया।
अंडर-19 वनडे में भी वैभव भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। 25 पारियों में उनके नाम 1412 रन हैं, औसत 56.48 और स्ट्राइक रेट 165 से ज्यादा। चार शतक और सात अर्धशतक उनके नाम हैं, जिसमें 175 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
अक्टूबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चेन्नई में 58 गेंदों पर शतक लगाकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में महज 14 साल की उम्र में उन्होंने टी20 शतक जड़कर और सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी लगाकर नया इतिहास रचा। वैभव सूर्यवंशी का यह सफर बताता है कि भारतीय क्रिकेट को एक और बड़ा सितारा मिल चुका है।