Responsive Scrollable Menu

Swami Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव के बताए गए इस आसन से डायबिटीज की बीमारी को जड़ से करें खत्म, अपनाएं ये आसान तरीका

Swami Ramdev Health Tips: आज के दौर में खराब लाइफस्टाइल के कारण कई बीमारियों का जन्म होता है इन्हीं में से एक है डायबिटीज. इस रोग को कंट्रोल करने के लिए योग काफी कारगर साबित हो सकता है. योग के द्वारा आप नैचुरल तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. योगासन करने से केवल ब्लड शुगर ही कंट्रोल नहीं होता बल्कि कई अन्य जानलेवा बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव के जरिए एक आसन बताया है जिसे आप डायबिटीज की बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं. 

स्वामी रामदेव ने क्या कहा? 

स्वामी रामदेव ने लाइव वीडियो के जरिए बताया कि अगर आप डायबिटीज की बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर आप वृक्षासन कर सकते हैं. वृभासन संतुलन और मानसिक शांति के लिए एक अच्छा योगासन है. यह पैरों को मजबूत बनाने, शरीर में स्थिरता लाने, साइटिका के दर्द को कम करने और मानसिक फोकस को बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो सकता है. 

यहां देखें लाइव वीडियो 

स्वामी रामदेव ने बताया वृक्षासन के फायदे 

संतुलन और एकाग्रता

स्वामी रामदेव ने बताया कि यह आसन माइंड-बॉडी कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाता है और फोकस (concentration) बढ़ाता है. 

पैरों की मजबूती

इसके अलावा स्वामी रामदेव के अनुसार, वृक्षासन से पैर, टखने (ankles) और जांघें मजबूत होती हैं.

मानसिक शांति

अगर आप डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो वृक्षासन आपके लिए कारगर साबित हो सकता है. यह मानसिक तनाव कम करने और मन को शांत करने में सहायक है।

साइटिका में राहत 

यह साइटिका के दर्द को कम करने में भी मदद कर सकता है और शरीर में सहनशीलता (stamina) और जागरूकता बढ़ाता है. 

वृक्षासन कैसे करें? 

सीधे खड़े होकर दाएं पैर को मोड़कर बाएं पैर की जांघ के ऊपर रखें. संतुलन बनाते हुए श्वास भरें और दोनों हाथों को ऊपर उठाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं. 10 से 30 सेकंड तक इस स्थिति में रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं. यही प्रक्रिया दूसरे पैर से भी दोहराएं. 

यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस को कैसे करें रिवर्स? जानें स्वामी रामदेव से बीमारी का इलाज

Continue reading on the app

पंजाब कांग्रेस प्रधान के 12x5=48 बयान पर बना गाना:सिंगर पिंदे शाह ने गाया, ‘मैं दारू पीके भी नहीं कैहंदा’, 2 दिन में 50 हजार व्यूज मिले

पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग के बयान पर मीम बनने के बाद अब सॉन्ग बनने भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस प्रधान के जनवरी में दिए 12 गुना 5 बयान पर लुधियाना के दोगाना सिंगर पिंदू शाह ने सॉन्ग रिलीज किया है। इसमें उन्होंने वडिंग और बिना सोचे समझे बोलने वालों पर तंज कसा है। गीत के बोलों में पत्नी कहती है कि जट्टा तुम पागल हो गए हो जो बिना सोचे मसझे कुछ भी कहे जा रहे हो। इस पर पति जवाब देता है कि मैं ज्यादा दारू पीने पर भी कभी भाभी को साली नहीं कहता, मैं दारू पीने पर भी 12 पांजा 48 नहीं कहता हूं। पंजाबी सिंगर पिंदे शाह ने 2 दिन पहले ही इस गीत को अपने यूट्यूब पर रिलीज किया था। राजा वडिंग के बयान से जुड़ा होने के चलते ये गीत तेजी से वायरल हो रहा है और 2 दिन में ही इसे 50 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। गीत का टाइटल मैथेमेटिक में 12x5 =48 रखा गया है। पहले जानें गाने में क्या कहा गया… ‘12x5 =48’ गाने को पिंदू शाह ने राजा बडिंग के बयान के बाद ही लिखा, कंपोज किया और गाया है। इससे पहले भी पिंदू शाह पंजाबी सभ्याचार को प्रोमोट करने और स्टायर करने वाले गीत गा चुके हैं। सिंगर इस गीत में अपनी सफाई देता है कि चाहे उसने पी रखी हो, लेकिन उसे सब होश रहता है। वह दारू पीने पर भी अपनी याददाश्त पर गर्व करता है। कभी जसप्रीत कौर के साथ इनकी जोड़ी रही जो बाद में विवाद के चलते टूट गई थी। नए गीत 12 पांजा 48 में पिंदू शाह राजोवालिया ने मनताज खान के साथ गीत गाया है। इसे पिंदू शाह राजोवालिया और राज जोधपुर ने लिखा है। पिंदू शाह राजोवालिया के यूट्यूब पर 17 हजार सब्सक्राइबर हैं। AAP पर भी गा चुके गीत पिंदू शाह राजोवालिया ने आम आदमी पार्टी पर भी गीत गाया है। इसमें पटवारियों को सावधान किया गया है। आम आदमी पार्टी ने जब भ्रष्टाचार के विरुद्ध ऐलान किया था और तहसीलों व फर्दों का काम आनलाइन किया था तब सिंगर ने गीत गाया था कि अब पहले जैसे काम नहीं चलेगा, अब बड़ा एलान हो गया है, अब अपना बचाव रखना क्योंकि पहले वाला काम खत्म हो चुका है। अब पहले की तरह रिश्वतखोरी का काम नहीं चलेगा। इसके अलावा पिंदू शाह राजोवालिया बापू दी दवाई,चंदन दा बूटा, कनाडा Vs पंजाब,बुलेट और एलान जैसे हिट गीत दे चुके हैं। जानें कांग्रेस प्रधान के 12x5 =48 पर कौन क्या कह चुका बयान वायरल होने पर राजा वडिंग ने दी थी सफाई 12 पांजा 60 बयान पर मीम बढ़ने पर राजा वड़िंग ने मीडिया के सामने सफाई दी थी कि वह तो 60 ही कहने वाले थे। इस बीच स्टेज से किसी ने कह दिया कि 4 साल के 48 बनते हैं, इसलिए गलती से 48 निकल गया। उन्होंने कहा कि विरोधी छोटी सी बात का बतंगड़ बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, इंसान से गलती हो जाती है, मैंने कोई गुनाह नहीं किया। हालांकि इस बयान पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हजारों मीम्स बने। ----------- यह भी पढ़ेंः पंजाब कांग्रेस प्रधान बोले-12×5= 48:CM मान बोले– सीख लो, 48 नहीं 60 होते हैं; BJP ने कहा- अजीब गणित फॉर्मूले से गणितज्ञानी तनाव में पंजाब में कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की गणित को लेकर विरोधी दल खूब चटखारे ले रहे हैं। राजा वड़िंग ने एक सभा में कह दिया कि 12 गुणा 5 … 48 होते हैं। इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने भी तंज कसते हुए कहा कि पहले ये सीखें कि 12 गुणा 5…. 48 नहीं 60 होते हैं। भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि राजा वड़िंग के अजीब फॉर्मूले से गणितज्ञानी 2 दिन से परेशान हैं क्योंकि 12 गुणा 5 करने पर 60 आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

अमेरिका से भेजी गई थी रणवीर सिंह को धमकी! पहचान छिपाने के लिए लिया VPN का सहारा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले उन्हें अपनी फिल्म धुरंधर की वजह से चर्चा में देखा गया था। इसके बाद वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी की वजह से सुर्खियों में देखा गया था। अब इस मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मुंबई … Fri, 20 Feb 2026 15:03:38 GMT

  Videos
See all

गौरी और आमिर अस्पताल में सलमान के पापा के पास पहुंचे #amirkhan | #saleemkhan | #salmankhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T10:13:09+00:00

गर्लफ्रेंड गौरी के साथ सलमान के पापा की तबियत जानने पहुंचे #amirkhan | #saleemkhan |#salmankhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T10:11:34+00:00

Meerut पहुंचे सरसंघचालक पूजनीय डॉ. मोहन भागवत जी, खिलाड़ियों से करेंगे संवाद | RSS #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T10:12:50+00:00

Bagalkot Violence | छत्रपति शिवाजी जयंती शोभायात्रा पर पत्थरबाजी, बेलगावी में प्रतिमा अपमान | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T10:17:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers