Responsive Scrollable Menu

Rekha Gupta ने Dwarka के सरकारी अस्पताल की दवा दुकान का लाइसेंस रद्द किया

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि द्वारका स्थित एक सरकारी अस्पताल की उस दवा दुकान के विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है जिसके कर्मचारियों ने लोगों को दवाई देने से इनकार किया था। घटना का एक वीडियो प्रसारित हुआ था जिसे सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को टैग किया गया था। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लापरवाही, उदासीनता या अधिकार के दुरुपयोग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर सार्वजनिक संस्थान लोगों की सेवा के लिए है, न कि उन्हें परेशान करने के लिए। मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, संबंधित दवा दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जो लोग नागरिकों को उनके हक की सेवाओं से वंचित करते हैं, कानून के निर्देशों की अवहेलना करते हैं या जनता के प्रति अहंकार दिखाते हैं, उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” गुप्ता ने दवा देने से मना करने पर द्वारका के सरकारी अस्पताल में जन औषधि केंद्र संचालित करने वाले विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का सोमवार को वादा किया था।

गुप्ता ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो साझा किया था जिसमें एक व्यक्ति को यह शिकायत करते हुए देखा जा सकता है कि जन औषधि केंद्र चलाने वाले कर्मचारी मरीजों और तीमारदारों को दवाएं देने से इनकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा, फर्श पर पोछा लग रहा है, इसलिए दवा जैसी जरूरी चीज देने से मना करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यह रील मेरे साथ बड़े पैमाने पर साझा की गई और कई लोगों ने मुझे इसमें टैग किया।

वीडियो में वह व्यक्ति कहता है, जाओ और जिससे चाहो उससे शिकायत करो।

Continue reading on the app

Red Sea में MSV Faiz Noor Oliya जहाज पर हमला, सभी 13 भारतीय सुरक्षित

नयी दिल्ली, चार अगस्त यमन के तट के निकट मंगलवार को भारतीय ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ। विदेश मंत्रलय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर 13 भारतीय नागरिक सवार थे और सभी को बचा लिया गया।

भारत ने इस हमले की निंदा की और कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज ‘एमएसवी फैज नूर ओलिया’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं, जो चार अगस्त को यमन के तट के पास लाल सागर में डूब गया।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘सभी 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। रियाद स्थित हमारा दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमन के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।’’ विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को बचाने में सहयोग के लिए यमन के अधिकारियों का धन्यवाद किया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।’’ मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से स्वतंत्र एवं निर्बाध आवागमन तथा व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ‘पप्पा’ से कैसे बचेगी टीम इंडिया? विराट कोहली से खास कनेक्शन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी. ये परीक्षा लेंगे प्रभात जयसूर्या, जिन्हें लोग पप्पा के नाम से जानते हैं. जानिए क्यों हैं पप्पा टीम इंडिया के लिए खतरा? Wed, 05 Aug 2026 13:47:51 +0530

  Videos
See all

Air India Phuket Delhi Mid Air Turbulence: 300 फीट नीचे गिरा एयर इंडिया फ्लाइट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:14:29+00:00

Satish Mahana Statement :सदन में विपक्ष के रवैये से दुखी हुए सतीश महाना, बोले- ऐसा व्यवहार ठीक नहीं| #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:15:20+00:00

CM Yogi | "गरीबों के लिए नई योजनाएं शुरू कीं" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:15:58+00:00

America के हथियार खत्म? अब कैसे लड़ेगा जंग! US Military पर बड़ा संकट? #shorts #trump #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers