Responsive Scrollable Menu

Aaj ka Rashifal VIDEO: शुक्रवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें

Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 20 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज फरवरी माह का 20वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन माता वैभव लक्ष्मी को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…

 

Continue reading on the app

चाय की वजह से कुल्हाड़ी से काट दिया भाई का गला, फिर आंगन में दफनाकर किया ये काम

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह वारदात झांसी के प्रेमनगर से सामने आई है. छोटे भाई ने मामूली विवाद में अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. राज छिपाने के लिए घर के अंदर ही उसकी कब्र खोद दी. झांसी के बिहारीपुरा मोहल्ले में जो हुआ उसने इंसानियत को हिला कर रख दिया है. जिस भाई के साथ बचपन की यादें जुड़ी थीं, खेल-कूद और हंसी-मजाक में दिन बीते थे, उसी भाई के खून से छोटे भाई मुसारिब बेग ने अपने हाथ रंग लिए.

 

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी न्यूजीलैंड की ताकत, कप्तान सैंटनर फिट हुए, एक गेंदबाज पर सस्पेंस

NZ vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज से पहले न्यूजीलैंड टीम के लिए अच्छी खबर आई। टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच से पहले पूरी तरह फिट हो गए। बीमारी के कारण वह पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे लेकिन अब उनकी वापसी से टीम का मनोबल काफी बढ़ गया है।

सैंटनर की गैरमौजूदगी में कनाडा के खिलाफ मैच में डेरिल मिचेल ने टीम की कप्तानी संभाली थी। अब सुपर-8 के मुकाबलों की शुरुआत के साथ ही सैंटनर फिर से टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। हालांकि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। 

वह पिछले मैच में टीम के साथ नहीं थे क्योंकि वह अपने बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहने के लिए गए थे। खबर है कि वह शुक्रवार रात कोलंबो पहुंचेंगे। ऐसे में देखना होगा कि टीम उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है या नहीं।

इस बीच न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है। ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारत में खेलने के बाद अब टीम सुपर-8 के मुकाबलों के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। कोलंबो और पल्लेकल की पिचें थोड़ी धीमी मानी जा रही हैं, जहां स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मार्क चैपमैन ने कहा कि यहां बल्लेबाजों को अपना खेल थोड़ा बदलना होगा। उनके मुताबिक बड़े मैदान और धीमी पिचों के कारण सिर्फ बड़े शॉट खेलने से काम नहीं चलेगा। बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करनी होगी, गैप्स में शॉट लगाने होंगे और विकेटों के बीच तेजी से दौड़ना भी उतना ही जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि स्पिन के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट अहम साबित हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड अपने सुपर-8 के सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगा। टीम का पहला मैच 21 फरवरी को पाकिस्तान से होगा। इसके बाद 25 फरवरी को श्रीलंका और 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ंत होगी।

सुपर-8 की शुरुआत से पहले कप्तान की वापसी न्यूजीलैंड के लिए बड़ा बूस्ट मानी जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम किस संयोजन के साथ उतरती है और फर्ग्यूसन खेलते हैं या नहीं।

Fri, 20 Feb 2026 18:41:31 +0530

  Videos
See all

Jabalpur Stone Pelting News: जबलपुर में हुआ सांप्रदायिक तनाव, पुलिस ने क्यों कर दिया लाठीचार्ज ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T13:03:48+00:00

AI समिट पर कांग्रेस का प्रदर्शन.. भड़के CM योगी ! #timesnownavbharat #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T13:10:00+00:00

CM Yogi Speech on UP Vidhansabha:पिछली सरकारों ने सिर्फ लूटा..." CM Yogi का अब तक का सबसे रौद्र रूप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T13:15:02+00:00

माता प्रसाद पांडेय की किस बात पर हंसने लगे CM योगी ! #timesnownavbharat #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T13:07:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers