Responsive Scrollable Menu

रूस में संसद तक कैसे पहुंचते हैं नेता, स्टेट ड्यूमा क्या है? पुतिन, कम्युनिस्ट, विपक्षी दलों में सीटों का गणित

रूसी नागरिक स्टेट ड्यूमा यानी कि संसद के निचले सदन के सदस्यों के लिए मतदान कर रहे हैं. इसके साथ कई इलाकों में लोकल लेवल पर चुनाव भी हो रहे हैं. ये चुनाव कैसे होता है और इसकी क्या प्रक्रिया है? 

Continue reading on the app

सऊदी अरब की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द:इंडिगो-एअर इंडिया ने हुती हमलों के बाद फ्लाइट्स कैंसिल कीं; प्रभावित शहरों की लिस्ट चेक करें

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से इंडिगो और एअर इंडिया ने सऊदी अरब की सभी उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। मंगलवार को जारी नई एडवाइजरी में इंडिगो और एअर इंडिया ने कहा कि रियाद, जेद्दा, दम्माम या मदीना जाने वाले यात्री घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें, बिना कंफर्मेशन एयरपोर्ट न जाएं। उड़ानें रद्द करने की मुख्य वजह यमन के हुती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले हैं। शनिवार-रविवार को रियाद के मुख्य एयरपोर्ट और दम्माम शहर के पास हुए हमलों के बाद सऊदी सरकार ने अपने एयरस्पेस को सुरक्षित रखने के लिए रियाद एयरपोर्ट को 17 अक्टूबर की देर रात तक के लिए बंद कर दिया है। इंडिगो ने सऊदी के 4 बड़े शहरों की फ्लाइट्स रोकीं भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने सऊदी अरब के 4 प्रमुख शहरों- रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 17 अक्टूबर तक बंद कर दी हैं। इंडिगो ने यात्रियों से कहा, 'सऊदी में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसलिए एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले कंपनी की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। एयरलाइन यात्रियों को फोन और ईमेल पर इसकी जानकारी भेज रही है। एअर इंडिया का पूरा पैसा वापस देगी एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि रियाद, दम्माम और जेद्दा जाने वाली उसकी सभी उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। अगर आपकी फ्लाइट रद्द हुई है, तो टिकट कैंसिल कराने पर एयरलाइन आपका पूरा पैसा वापस करेगी। दूसरी एयरलाइंस की उड़ानें भी प्रभावित सिर्फ इंडिगो और एअर इंडिया ही नहीं, बल्कि आकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी सऊदी अरब जाने वाली अपनी फ्लाइट्स रोक दी हैं। इसके अलावा एमिरेट्स, इत्तिहाद, फ्लाईदुबई और कतर एयरवेज जैसी विदेशी एयरलाइंस ने भी रियाद और आसपास के इलाकों की उड़ानें रद्द या कम कर दी हैं। ----------------- ये भी पढ़ें सऊदी अरब पर 10 साल में सबसे बड़ा हमला: हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल दागी, भारतीय समेत 13 लोगों की मौत यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार रात सऊदी अरब में रियाद एयरपोर्ट पर हमला किया। इसमें एक भारतीय समेत 13 लोग मारे गए और 300 से ज्यादा घायल हुए। इसके बाद सऊदी सरकार ने रियाद एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन रोक दिया। हालांकि अगले ही दिन रविवार को हूती विद्रोहियों ने घरेलू उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले टर्मिनल पर हमला कर दिया। इसमें एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में प्रवीण कुमार, आयुष वर्मा और सचिन खिलारी छाए; तीनों ने जीता गोल्ड मेडल

एशियन पैरा गेम्स में बुधवार को भारत के प्रवीण कुमार, आयुष वर्मा और सचिन खिलारी छा गए। तीनों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। आयुष ने  मंगलवार को कांस्य पदक जीता था। Wed, 21 Oct 2026 10:09:33 +0530

  Videos
See all

Police Commemoration Day Parade में पहुंचे HM Amit Shah, नक्सलवाद और कश्मीर पर कही बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T05:43:31+00:00

Sudan Drone Attack LIVE: सुडान में ड्रोन ने मचाया मौत का तांडव | Africa Drone Strike | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T05:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers