दिखने में सामान्य नहीं थी तो शादी नहीं हो रही थी, मां और छोटी बहन ने जुमनी को मार डाला
बिहार के अररिया जिले में जुमनी की हत्या का राज खुल गया है। जुमनी की हत्या उसकी मां और बहन ने ही कर दी। दोनों इस हत्याकांड में अपने पड़ोसी को फंसाना भी चाहते थे लेकिन पुलिस ने इस पूरे खूनी खेल का पर्दाफाश कर दिया है।
ईरान के साथ क्या हो रही असल डील? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने खुद किया खुलासा
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्ध थमा हुआ है. दोनों देश फिर से बातचीत की टेबल पर लौट आए हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधि ने मुलाकात की. इस दौरान अमेरिका और ईरान के बीच क्या असल डील पर बात हुई. इसकी जानकारी रुबियो ने खुद दी.
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट (विदेश मंत्री) मार्को रुबियो ने कहा कि जब कोई डील होती है तो दो बातों पर चर्चा होती है. उनके पास कभी भी न्यूक्लियर हथियार नहीं होने चाहिए और राष्ट्रपति ने इस बारे में साफ कहा है. कहा कि ईरान का न्यूक्लियर-फ्री होना ही असल डील है. फिलहाल जिस डील पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है.
#WATCH | On deal with Iran, US Secretary of State Marco Rubio says, "There are two things to talk about when there is a deal... They can never have a nuclear weapon and the President has been clear about that. So the denuclearization of Iran is the ultimate deal. The immediate… pic.twitter.com/Tzyk4qbbBx
— ANI (@ANI) August 4, 2026
होर्मुज पर क्या हो रही बात?
मंत्री ने बताया कि वह जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) से जुड़ी बातचीत में ओमान और ईरान के बीच बातचीत और नेगोशिएशन में शामिल हैं कि कैसे कम समय में वहां से और ज्यादा जहाज सुरक्षित रूप से गुजर सकें, जबकि हम न्यूक्लियर-फ्री होने की लंबी अवधि की बातचीत की ओर बढ़ रहे हैं. रुबियो ने कहा कि इतना कह सकते हैं कि उन बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन अभी कोई अंतिम नतीजा नहीं निकला है. हमें उम्मीद है कि जल्द ही ऐसा होगा.
यह भी पढ़ें: यमन के पास भारतीय जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा; 13 भारतीयों समेत सभी 14 नाविक सुरक्षित
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation























