Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड अपडेट्स:बच्चों की सोशल मीडिया पर लत पर कोर्ट ने जुकरबर्ग से पूछा- क्या 9 साल का बच्चा आपकी शर्तें पढ़ेगा

अमेरिका के लॉस एंजिलिस की एक अदालत में मार्क जुकरबर्ग से कड़े सवाल पूछे गए। मामला बच्चों को सोशल मीडिया की लत लगने से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान जज और वकीलों ने पूछा कि क्या इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म बच्चों को जानबूझकर ऐसा कंटेंट दिखाते हैं जिससे उन्हें लत लग जाए और उन्हें नुकसान हो। यह मामला इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान जुकरबर्ग कुछ सवालों पर असहज नजर आए और वकीलों की दलीलों पर नाराज भी दिखे। कोर्ट में जुकरबर्ग ने कहा कि उनकी कंपनी ने कम उम्र के बच्चों की पहचान करने के तरीके बेहतर किए हैं। उन्होंने यह भी माना कि कई बच्चे अकाउंट बनाते समय अपनी असली उम्र नहीं बताते और झूठी उम्र डाल देते हैं। कंपनी ऐसे अकाउंट्स को पहचानकर हटाने की कोशिश करती है। इस पर केस करने वाले वकीलों ने सवाल उठाया कि क्या कोई 9 साल का बच्चा अकाउंट बनाते समय लिखी गई लंबी और मुश्किल शर्तें पढ़ सकता है? उनका कहना था कि इतनी छोटी उम्र के बच्चे नियम और शर्तें समझ ही नहीं सकते, फिर कंपनी कैसे मान लेती है कि वे सब समझकर अकाउंट बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… भारत आज अमेरिकी गठबंधन 'पैक्स सिलिका' में शामिल हो सकता है, ये सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन सुरक्षित बनाने की पहल भारत शुक्रवार को अमेरिका की अगुआई वाले रणनीतिक गठबंधन 'पैक्स सिलिका' में शामिल हो सकता है। यह गठबंधन दिसंबर 2025 में शुरू किया गया था। इसका मकसद दुनिया में AI और सेमीकंडक्टर की सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना और गैर-सहयोगी देशों पर निर्भरता कम करना है। भारत के शामिल होने से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। खासकर महत्वपूर्ण खनिजों, सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन और तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में सहयोग बढ़ेगा। इससे सुरक्षित और मजबूत ग्लोबल टेक्नोलॉजी सिस्टम बनाने में मदद मिलेगी। यह फैसला ऐसे समय में हो रहा है जब दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश चल रही है। दोनों देश आपसी रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं। अमेरिका के अलावा इस गठबंधन में ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, इजराइल, जापान, कतर, साउथ कोरिया, सिंगापुर, UAE और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। पैक्स सिलिका क्या करेगा? अमेरिका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग ने कहा कि 20वीं सदी में तेल और स्टील ने दुनिया को आगे बढ़ाया, लेकिन 21वीं सदी में दुनिया कंप्यूटर पर चल रही है। कंप्यूटर और AI सिस्टम बनाने के लिए लिथियम और कोबाल्ट जैसे खनिज जरूरी हैं। पैक्स सिलिका का मकसद भरोसेमंद देशों के साथ मिलकर एक साझा योजना बनाना है, ताकि भविष्य की AI और टेक्नोलॉजी सिस्टम तैयार किए जा सकें। यह पहल टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन के हर हिस्से को कवर करती है, जैसे ऊर्जा, जरूरी खनिज, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, चिप्स और AI मॉडल। इसमें शामिल देश तकनीकी प्रगति, आर्थिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हैं। क्या है इसका बड़ा मकसद? इस गठबंधन का मकसद टेक्नोलॉजी में आगे रहने वाले देशों को एक साथ लाना है। मिलकर काम करने से AI की पूरी आर्थिक क्षमता का फायदा उठाया जा सकेगा और नई AI आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। पैक्स सिलिका के घोषणा पत्र में कहा गया है कि AI की तकनीकी क्रांति बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। यह दुनिया की अर्थव्यवस्था और ग्लोबल सप्लाई चेन को बदल रही है। AI की वजह से ऊर्जा की मांग बढ़ रही है, क्योंकि बड़े कंप्यूटर सिस्टम और डेटा सेंटर को चलाने के लिए ज्यादा बिजली चाहिए। इसके साथ ही जरूरी खनिज, चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और नए बाजारों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इस पहल का एक बड़ा लक्ष्य यह है कि कोई भी देश किसी एक देश पर बहुत ज्यादा निर्भर न रहे। यानी कच्चे माल, टेक्नोलॉजी या उत्पादों के लिए किसी एक देश पर पूरी तरह निर्भरता कम की जाए, ताकि व्यापार में दबाव या राजनीतिक दबाव से बचा जा सके। दूसरा मकसद सुरक्षित डिजिटल ढांचा तैयार करना है और यह सुनिश्चित करना है कि आधुनिक तकनीक की चोरी या गलत इस्तेमाल न हो सके। ट्रम्प बोले- मैंने भारत-PAK को 200% टैरिफ की चेतावनी दी:तब लड़ाई रोकने के लिए माने, संघर्ष में 11 फाइटर जेट्स गिरे थे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को वॉशिंगटन में ‘बोर्ड ऑफ पीस’ कार्यक्रम में फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने देशों पर 200% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद वे संघर्ष रोकने के लिए माने। ट्रम्प ने कहा कि उस समय दोनों देशों के बीच हालात बहुत खराब थे, लड़ाई तेज हो गई थी और विमान गिराए जा रहे थे। मैंने दोनों नेताओं (मोदी और शहबाज शरीफ) को फोन किया। मैं पीएम मोदी को अच्छी तरह जानता हूं। ट्रम्प ने कहा कि मैंने दोनों से साफ कह दिया था कि अगर वे झगड़ा खत्म नहीं करेंगे तो मैं उनके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा। ट्रम्प के मुताबिक दोनों देश लड़ना चाहते थे, लेकिन जब पैसे का मामला आया और नुकसान की बात सामने आई तो वे मान गए। ट्रम्प ने दावा किया कि इस संघर्ष के दौरान 11 महंगे फाइटर जेट्स गिराए गए थे। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये फाइटर जेट्स किसी देश के थे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Big Breaking on CM Yogi Mohan Bhagwat Meeting LIVE: योगी और भागवत की बड़ी बैठक | UP News | Akhilesh

Big Breaking on CM Yogi Mohan Bhagwat Meeting LIVE: योगी और भागवत की बड़ी बैठक | UP News | Akhilesh लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत की प्रस्तावित मुलाकात अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यह मिलन लखनऊ के निराला नगर में होगा, जहां चुनाव संबंधी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को लखनऊ पहुंचे हैं और उन्होंने हिन्दुओं की घटती आबादी पर अपनी चिंता भी व्यक्त की. #upelection2027 #cmyogi #mohanbhagwat #rss #hindurashtra #muslimvotebank #akhileshyadav #sirenhead #upsiresult #yogivsakhilesh #mayawati #bsp #congressvsbjp #congressvsbsp #mohanbhagwatspeech #breakingnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें बर्थडे पर हार्दिक ने दिए 25 सरप्राइज: रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इजहार; VIDEO

Hardik Pandya Girlfriend Brithday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन को इतना खास बना दिया कि इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। 19 फरवरी को माहिका के बर्थडे पर हार्दिक ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर खुलकर प्यार का इजहार किया, बल्कि उन्हें 25 खास सरप्राइज भी दिए। 

अब हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका के बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं, जो जमकर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर खास पोस्ट

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दोनों साथ हसते, बातें करते और हाथ थामे नजर आए। पीछे आतिशबाजी भी दिख रही थी। वीडियो के आखिर में दोनों ने साथ में फ्लोटिंग कैंडल उड़ाई।

पोस्ट के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए धन्यवाद। तुम सबसे अद्भुत इंसान हो। आई लव यू।”

माहिका ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस साल का सबसे बड़ा तोहफा हार्दिक हैं।

यह भी पढ़े - शादी की अटकलों के बीच लाइट्स से जगमगाया विजय देवरकोंडा का घर: 26 फरवरी को उदयपुर में रश्मिका संग लेंगे सात फेरे!

25वें जन्मदिन पर 25 सरप्राइज

Hardik Pandya Girlfriend Brithday

माहिका के जन्मदिन को खास बनाने के लिए हार्दिक ने कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने माहिका को 25वें जन्मदिन पर 25 सरप्राइज दिए। माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उनका जन्मदिन बेहद शानदार रहा और उन्होंने हर सरप्राइज को खूब एंजॉय किया।

यह भी पढ़े - विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO

रेड थीम में ग्रैंड सेलिब्रेशन

जन्मदिन की पार्टी रेड थीम पर सजाई गई थी। हार्ट शेप गुब्बारों और फूलों से खूबसूरत सजावट की गई। वीडियो में माहिका ऑरेंज और पिंक आउटफिट में नजर आई, जबकि हार्दिक बेबी पिंक शर्ट में दिखे। दोनों ने साथ में केक काटा और इस खास दिन को यादगार बनाया।

यह भी पढ़े - Hardik Pandya GF: हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज़, गर्लफ्रेंड महिका के बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीर

पहले भी जता चुके हैं प्यार

वैलेंटाइन डे पर भी हार्दिक ने खास अंदाज में प्यार जताया था। उन्होंने अपनी गर्दन पर ‘M’ अक्षर का टैटू बनवाया, जिसे माहिका के नाम से जोड़ा जा रहा है।

बता दें कि माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं और सोशल मीडिया पर फैशन व फिटनेस से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फिलहाल दोनों की यह रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

यह भी पढ़े - शिखर धवन की शादी की रस्में शुरू?: मंगेतर सोफी शाइन संग संगीत की तस्वीरें Viral, लिखा- 'Almost the Dhawans'

Fri, 20 Feb 2026 11:26:54 +0530

  Videos
See all

Gaza Peace Council: गाजा में शांति के लिए 5 देशों की सेना होगी तैनात #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:05:59+00:00

क्या है gold-silver में Investment का सही समय? #shorts #gold #silver #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:05:58+00:00

Breaking News: Himachal में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी, Shimla पहुंचने के लिए देना होगा एक्स्ट्रा पैसा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:11:30+00:00

Etah Water Pipeline Burst: एटा में टंकी का पाइप फटा, देखते ही देखते पार्क बन गया तालाब #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:09:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers