Responsive Scrollable Menu

दूसरे T20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया, शाई होप ने खेली कप्तानी पारी, बनाए नाबाद 102 रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेला गया दूसरा टी-20 मुकाबला बड़े स्कोर और तेज बल्लेबाजी के नाम रहा। दरअसल भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए लेकिन इतना बड़ा स्कोर भी जीत के लिए काफी नहीं रहा। वेस्टइंडीज ने चार विकेट खोकर 250 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शाई होप ने नाबाद शतक लगाया जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 84 रन की तेज पारी खेली।

वहीं इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 41 गेंदों पर 82 रन बनाए। गेंदबाजी में मयंक यादव ने शुरुआती ओवरों में तीन विकेट लेकर भारत को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, लेकिन होप और रदरफोर्ड की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया।

तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में लगाए तीन छक्के

दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए। इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोला। संजू ने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में भारत की ओर से यह संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले विराट कोहली ने 2019 में वानखेड़े स्टेडियम में 21 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। संजू और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन 43 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद शिवम दुबे केवल 7 रन बना सके, लेकिन संजू ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। वह 41 गेंदों पर 82 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

शाई होप ने पलट दिया मैच

250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। मयंक यादव ने पहले ही ओवर में कामिल पूरन और शिमरोन हेटमायर को आउट कर दिया। शुरुआती दो विकेट केवल 5 रन पर गिरने के बाद भारत की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही थी। लेकिन कप्तान शाई होप ने दबाव में आने के बजाय आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। होप को रोवमैन पॉवेल का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 53 रन जोड़े। पॉवेल ने 13 गेंदों पर 24 रन बनाए, लेकिन छठे ओवर में मयंक यादव ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उनकी 149.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर पॉवेल का ऑफ स्टंप उखड़ गया। पावरप्ले के छह ओवर में वेस्टइंडीज ने तीन विकेट खोकर 72 रन बना लिए थे। शाई होप ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और टीम को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 6 चौके शामिल थे। रोमारियो शेफर्ड 34 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया।

Continue reading on the app

BMW F 450 RR का टीजर जारी, 15 अक्टूबर को उठेगा पर्दा; S 1000 RR जैसा लुक

BMW Motorrad की नई स्पोर्टबाइक F 450 RR से जल्द ही पर्दा उठने वाला है. कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें एग्रेसिव डिजाइन, विंगलेट्स और S 1000 RR जैसी झलक देखने को मिल रही है. 15 अक्टूबर को पेश होने वाली ये बाइक 420 सीसी ट्विन-सिलेंडर इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. जानिए इसमें क्या खास मिल सकता है और क्या इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 40 रन से हराया, सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 124 रन पर सिमट गई. Tue, 20 Oct 2026 22:34:05 +0530

  Videos
See all

महंत बनकर CM योगी ने निकाला विजय जुलूस #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T22:30:24+00:00

PM Kisan Yojna Update : किसान सम्मान निधि पर अपडेट! | PM Kisan Samman Nidhi | Kisan Yojana | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T22:30:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers