Responsive Scrollable Menu

अदालतें लज्जा भंग-हवस जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें:जज चरित्र-कपड़ों पर नहीं, सबूतों पर फैसला दें; दुष्कर्म से जुड़े मामलों की सुनवाई पर गाइडलाइन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते समय कुछ सावधानियां बरतने कहा गया है। एक्सपर्ट कमेटी के मुताबिक जजों को पीड़ित के चरित्र, कपड़ों, जीवनशैली, नैतिक धारणाओं के बजाय केवल सबूतों पर फैसला देने की सलाह दी गई है। साथ ही लज्जा भंग, प्रोसिक्यूट्रिक्स (अभियोजन पक्ष की शिकायतकर्ता), बेबस महिला, हवस, इज्जत, शर्म और पवित्रता जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने को कहा गया है। NJA ने "ज्यूडीशियल सेंसिटिविटी हैंडबुक" तैयार की है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2026 में इसे मंजूरी दी और देश की सभी अदालतों को इसका पालन करने का निर्देश दिया। NJA की एक्सपर्ट कमेटी के हेड सुप्रीम कोर्ड के पूर्व जज एक्सपर्ट कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने की। NJA की रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यायिक भाषा अभिव्यक्ति का जरिया ही नहीं, निष्पक्ष, गरिमापूर्ण और पक्षपात-रहित न्याय का आधार है। असंवेदनशील भाषा, लैंगिक रूढ़ियों और पीड़ित को दोषी ठहराने वाले कमेंट, सर्वाइवर्स को आघात पहुंचा सकते हैं। वे न्याय से दूर हो सकते हैं। इसलिए कोर्ट को सम्मानजनक, तटस्थ और सर्वाइवर-सेंट्रिक भाषा अपनानी चाहिए। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के 10 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में तैयार की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक विवादित फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2023 की जेंडर स्टीरियोटाइप्स हैंडबुक की समीक्षा कर नई गाइडलाइन तैयार करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- ऐसी भाषा न बोलें, जो पीड़ित को डरा दे मामले पर 8 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुनवाई हो रही थी। तब CJI ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था- “हम सभी हाईकोर्ट के लिए गाइडलाइंस जारी कर सकते हैं। ऐसी टिप्पणियां पीड़ित पर भयावह प्रभाव डालती हैं और कई बार शिकायत वापस लेने जैसा दबाव भी बनाती हैं। अदालतों को, विशेषकर हाईकोर्ट को, फैसले लिखते समय और सुनवाई के दौरान ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए।” 14 जुलाई 2026 की सुनवाई के दौरान एडवोकेट गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के सामने पटना हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र किया। CJI सूर्यकांत ने इस पर हैरानी जताई थी। उन्होंने कहा था- जजों को संवेदनशील होना चाहिए और रिसर्च करनी चाहिए। जज कानूनी पड़ताल के बिना फैसले दिए जा रहे हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2023 की जेंडर स्टीरियोटाइप्स हैंडबुक की समीक्षा कर भारतीय सामाजिक संदर्भ के अनुरूप नई गाइडलाइन तैयार करने का निर्देश दिया था। पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर बनी थी हैंडबुक 2023 में 8 मार्च को महिला दिवस पर एक इवेंट में CJI चंद्रचूड़ ने बताया था- मैंने ऐसे फैसले देखे हैं जिनमें किसी महिला के एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में होने पर उसे रखैल लिखा गया। कई ऐसे केस थे जिनमें घरेलू हिंसा अधिनियम और IPC की धारा 498ए के तहत FIR रद्द करने के लिए आवेदन किए गए थे, उनके फैसलों में महिलाओं को चोर कहा गया है। इसके बाद CJI चंद्रचूड़ ने एक कानूनी शब्दावली बनवाने का फैसला किया। जो हैंडबुक 2023 में लॉन्च की गई उसे कलकत्ता हाईकोर्ट की जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य की अध्यक्षता वाली समिति ने तैयार किया था। इसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रभा श्रीदेवन, जस्टिस गीता मित्तल, प्रो.झूमा सेन शामिल थीं। 16 अगस्त 2023 को हैंडबुक जारी करते हुए CJI चंद्रचूड़ ने कहा था- इससे जजों और वकीलों को ये समझने में आसानी होगी कि कौन से शब्द रूढ़िवादी हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Prashant Kishor On BJP: बांकीपुर में क्यों हारी बीजेपी, प्रशांत किशोर ने बताई बड़ी वजह | Aaj Tak

Prashant Kishor On BJP: बांकीपुर में क्यों हारी बीजेपी, प्रशांत किशोर ने बताई बड़ी वजह | Aaj Tak #bankipur #prashantkishor #bihar #bjp #jansuraj #Aajtak #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Zaheer Khan बने LPL Jaffna Kings के मालिक, श्रीलंका में क्रिकेट बिजनेस में बड़ा कदम!

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने श्रीलंका में फ़्रैंचाइज़ी के मालिक बनकर क्रिकेट में अपनी भागीदारी बढ़ाई है। स्टॉकहोम स्थित उनके स्पोर्ट्स ओनरशिप ग्रुप, 'एंकर स्पोर्ट्स AB' ने — जिसके सह-मालिक बिज़नेसमैन नागेंद्र सिद्दुतम हैं — लंका प्रीमियर लीग (LPL) की फ़्रैंचाइज़ी 'जाफ़ना किंग्स' को खरीद लिया है। इस अधिग्रहण के बाद, टीम को 'एंकर जाफ़ना किंग्स' के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा। क्रिकइन्फो के अनुसार, जुलाई के आखिर में पिछली ओनरशिप खत्म होने के बाद, LPL के इतिहास की सबसे सफल फ़्रैंचाइज़ी के लिए यह एक नई शुरुआत है।
 

इसे भी पढ़ें: Gautam Gambhir-Shreyas Iyer पर सवाल: Vaibhav Sooryavanshi का डेब्यू क्यों बनाया इतना मुश्किल?


यह टेकओवर, 23 जुलाई को श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और LPL के अधिकार रखने वाली कंपनी इनोवेशन प्रोडक्शन ग्रुप (IPG) द्वारा फ्रैंचाइज़ी का इमरजेंसी रेगुलेटरी कंट्रोल अपने हाथ में लेने के कुछ हफ़्ते बाद हुआ। इस अधिग्रहण के साथ ही जाफ़ना किंग्स, एंकर स्पोर्ट्स AB के बढ़ते ग्लोबल मल्टी-क्लब नेटवर्क का हिस्सा बन गई है। IPG की एक मीडिया रिलीज़ के अनुसार, एंकर स्पोर्ट्स AB पहले से ही बेल्जियम की यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में खेलने वाली टीम 'एंटवर्प एंकर्स' और कनाडा की सुपर60 लीग में हिस्सा लेने वाली पुरुषों और महिलाओं की टीमों 'वैंकूवर एंकर्स' की मालिक है।

ज़हीर खान ने अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साह ज़ाहिर करते हुए कहा कि मैंने हमेशा श्रीलंका से आने वाले बॉलिंग टैलेंट की काबिलियत, नएपन और विविधता की तारीफ़ की है – यह एक ऐसा देश है जहाँ मैं गया हूँ, खेला हूँ और मेरी यहाँ से जुड़ी बहुत अच्छी यादें हैं। अब एक मालिक के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनने को लेकर मैं सचमुच बहुत उत्साहित हूँ और 'एंकर जाफ़ना किंग्स' के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।

 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर


को-फाउंडर नागेंद्र सिद्दुतम ने कहा कि यह हमारे लिए एक अहम कदम है। श्रीलंका की क्रिकेट विरासत बहुत शानदार रही है और LPL ने कम समय में ही खुद को एक अच्छी तरह से चलने वाली और कड़ी टक्कर वाली लीग के तौर पर स्थापित किया है। 'एंकर जाफ़ना किंग्स' उस काम का एक स्वाभाविक विस्तार होगा जो हम ग्लोबल लेवल पर कर रहे हैं – ऐसी फ़्रैंचाइज़ी जो अपने स्थानीय समुदायों से जुड़ी हों और साथ ही एक कनेक्टेड, इंटरनेशनल एंकर नेटवर्क का हिस्सा भी हों। हम 'एंकर जाफ़ना किंग्स' में निवेश करने और लीग की लगातार तरक्की में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 05 Aug 2026 13:31:41 +0530

  Videos
See all

Sambhal Violence Report : संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में रखी गई! | Top News | UP Assembly | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:49+00:00

Pakistan News | Owaisi News: PoJK में कत्लेआम पर क्या बोले ओवैसी? #owaisi #pakistannews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:46:32+00:00

बेगम ने LONG DRIVE से किया इंकार..तो असगर ने काटा गला #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:00+00:00

Giriraj Singh। Rahul gandhi। “अपन बियाह न सूरदास के बरतुहारी” राहुल पर गिरिराज का तंज!। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers