Responsive Scrollable Menu

सलीम खान ICU में, आमिर और गर्लफ्रेंड गौरी मिलने पहुंचे:डॉक्टर बोले- रिकवरी कर रहे हैं; ब्रेन हैमरेज के बाद राइटर को एडमिट किया था

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मंगलवार को ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका एक सर्जिकल प्रोसीजर किया। डॉक्टरों के अनुसार, वह रिकवरी कर रहे हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सलमान खान अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा अरबाज खान, अरहान और हेलन समेत परिवार के कई सदस्य अस्पताल आए। वहीं, गुरुवार को सलीम खान का हाल जानने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अस्पताल में नजर आए। बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य, देखें तस्वीरें कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान डॉक्टर पार्कर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

बिहार के आखिरी नक्‍सली सुरेश कोड़ा ने हथियार डाले:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने के चलते AI समिट से हटे बिल गेट्स, 20 फरवरी करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे 20 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे। 2. शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण संकल्प के 5 साल पूरे 19 फरवरी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दैनिक पौधारोपण संकल्प के पांच साल पूरे हुए। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पांच साल में दो लाख टन चावल की आपूर्ति के लिए समझौता 18 फरवरी को भारत ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के साथ एक MoU पर साइन किए। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. AI समिट में शामिल नहीं होंगे बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. बिहार नक्सल मुक्‍त राज्‍य बना 19 फरवरी को बिहार पुलिस मुख्‍यालय ने दावा किया कि बिहार अब नक्‍सल मुक्‍त राज्‍य हो गया है। आज का इतिहास 20 फरवरी : --------------------- AI इम्‍पैक्‍ट समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को निकाला: इस्‍तीफा देकर फिर जापान की पीएम चुनी गईं ताकाइची; 19 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: परफेक्ट स्‍विम, क्‍लीन बोल्‍ड...अनाया बांगर को सिर्फ बैटिंग करते देखा होगा, आज बॉलिंग करते देखिए; लोग बोले- टीम इंडिया में डेब्यू कब?

Anaya Bangar: अनाया बांगर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बॉलिंग करती नजर आ रही हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। Fri, 20 Feb 2026 09:52:23 +0530

  Videos
See all

Aam Aadmi Party Press Conference LIVE: AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Manish Sisodia | Saurabh Bharadwaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:40:24+00:00

Rahul Gandhi: राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे #shorts #aajtak #latestnews #news #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:43:09+00:00

Bihar विधानसभा में Maithili Thakur का Lalu Yadav पर प्रहार, 'कौरव काल' से कर दिया RJD की तुलना #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:40:01+00:00

AAJTAK 2 LIVE | DJ Ban In Bihar | 15 दिन के अंदर सरकार बना देगी सख्त नियम! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:46:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers