Responsive Scrollable Menu

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

Continue reading on the app

नशा मुक्त मध्यप्रदेश: सीएम मोहन यादव ने दिए हॉट स्पॉट पर निगरानी के निर्देश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहरों में नशे के हॉट स्पॉट की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अनुरूप प्रदेश में भी प्रशासनिक गतिविधियों के क्रियान्व को आगे बढ़ाया जाए। इसके साथ ही जिला स्तर पर हर महीने बैठक कर अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि नशीले पदार्थों के उत्पादन, कारोबार, सेवन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग को आवश्यकता के अनुसार संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थों पर कार्रवाई के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। इस वर्ष प्रदेश में अब तक 2706 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। अगस्त 2026 तक 3690 आरोपियों से करीब 46 हजार 313 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

स्कूल-कॉलेजों के आसपास भी निगरानी

बैठक में प्रतिबंधित कफ सिरप की जब्ती और नशे के खिलाफ अन्य कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षण संस्थानों की 500 मीटर की परिधि को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके अलावा नशा मुक्त मित्रों का सहयोग लेने और जिलों में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की भूमिका को सक्रिय करने पर भी काम किया जा रहा है।

नशा मुक्त हेल्पलाइन

सरकार की ओर से नशे से संबंधित शिकायतों और सहायता के लिए नशा मुक्त हेल्पलाइन 14446 की व्यवस्था भी लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करने और स्थानीय स्तर पर नशे के हॉट स्पॉट पर विशेष नजर रखने को कहा है।

Continue reading on the app

  Sports

हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

कैथल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के कैथल जिले के अजीत नगर गांव के रहने वाले पैरा तीरंदाज और पद्मश्री सम्मानित खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि में उनके साथी झारखंड के विजय सुंडी भी शामिल रहे। भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन की मजबूत टीम को 5-1 से हराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। Fri, 23 Oct 2026 23:40:57 +0530

  Videos
See all

Meghan Markle “distressed” after learning of “sickening” allegations against her father | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T21:33:50+00:00

Meerut Blue Drum Case : मुस्कान-साहिल को लेकर जेल से बड़ी खबर! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T22:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers