Responsive Scrollable Menu

इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी 9’ की शूटिंग के दौरान अचानक पलटी SUV, सेट पर मची हलचल

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने हाल ही में आई अपनी फिल्म आवारापन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब उनकी आने वाली फिल्म गनमास्टर जी 9 सुर्खियों में बनी हुई है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। दर्शक इससे जुड़ी हर अपडेट के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

दर्शकों की इस एक्साइटमेंट के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शूटिंग की दौरान एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। इसमें इमरान बाल बाल बच गए हैं। चलिए पूरा मामला क्या है जान लेते हैं।

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग की जा रही थी। इसके लिए एक SUV को क्रेन के जरिए हवा में लटकाया गया था। जो वीडियो सामने आया है उसमें इस खतरनाक स्टंट को कैप्चर करने के दौरान गाड़ी अचानक से पलट जाती है। SUV सीधा एक वैन पर आकर गिरी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

बाल बाल बचे इमरान

इस स्टंट को शूट करते समय एक्टर गंभीर रूप से घायल हो सकते थे लेकिन वह बाल बाल बच गए। उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। जैसे ही गाड़ी पलटी सेट पर मौजूद लोग दौड़ते भागते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है कि ये सच में कोई स्टंट था या फिर शूटिंग के समय गाड़ी अचानक से पलटी है। मेकर्स या एक्टर ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

पहले भी हुई थी चर्चा

यह पहली बार नहीं है जब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा हो रही है। इसके पहले भी हरिद्वार में शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर बाहर एंड कैफे का बोर्ड लगा हुआ दिखाई दिया था। इसे देखने के बाद काफी हंगामा खड़ा हुआ था क्योंकि लोगों ने इसे असली समझ लिया था। आखिर बाद में मेकर्स ने ये साफ किया था कि ये शूटिंग है वो किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।

कैसी है फिल्म

गनमास्टर जी 9 की बात करें तो आदित्य दत्त के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन, रोमांस और ड्रामा सब कुछ नजर आने वाला है। इमरान ईश्वर नाम के किरदार में दिखाई देंगे। जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

दैनिक भास्कर की स्थापना कब और कैसे हुई, जानें पूरी जर्नी

जयपुर। दुनिया भर के मीडिया को हिंदी की ताकत दिखाने वाला दैनिक भास्कर कई बदलाव ले चुका है। समाचार के हर एक माध्यम से पाठकों को अपने साथ लेकर चल रहा है। भारत में दैनिक भास्कर हिंदी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। 2016 में दैनिक भास्कर ने दुनिया भर में चौथा स्थान हासिल किया ...

The post दैनिक भास्कर की स्थापना कब और कैसे हुई, जानें पूरी जर्नी appeared first on Taza Hindi Samachar.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games: एक्सीडेंट से व्हीलचेयर तक सिमटी जिंदगी, अब आयुष वर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर दिखाया जज्बा

मेरठ के रहने वाले आयुष वर्मा ने पैरा गेम्स में 2 दिन में 2 मेडल अपने नाम कर लिए. इस गोल्ड मेडल से 24 घंटे पहले उन्होंने जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज भी अपने नाम किया था. Wed, 21 Oct 2026 07:41:25 +0530

  Videos
See all

Durga Puja Pandal 2026: Kajol ने मां Tanuja के छुए पैर, आशीर्वाद लेते हुए तस्वीरें वायरल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T04:39:15+00:00

Devendra Fadnavis ने Police Commemoration Day पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T04:36:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers