Responsive Scrollable Menu

रिलेशनशिप एडवाइज- पति को मेरा दोस्तों से मिलना पसंद नहीं:कहते हैं, पति–पत्नी के दोस्त, शौक सब एक होने चाहिए, उन्हें कैसे समझाऊं

सवाल- मैं 34 साल की वर्किंग वुमन हूं। मेरी शादी को छह साल हो चुके हैं। हमारे बीच वैसे तो कोई बड़ा झगड़ा नहीं होता, लेकिन एक बात को लेकर अक्सर तनाव रहता है। पति चाहते हैं कि हम अपना सारा खाली समय साथ बिताएं। उनका मानना है कि शादी के बाद पति-पत्नी के दोस्त, शौक और सोशल लाइफ भी एक जैसी होनी चाहिए। मुझे ये बात समझ नहीं आती कि दोनों के शौक और सोशल लाइफ एक जैसी होना क्यों जरूरी है। उनके अलावा भी मेरी सोशल लाइफ क्यों नहीं हो सकती? मैं अकेले अपने स्कूल-कॉलेज के दोस्तों के साथ वक्त क्यों नहीं बिता सकती? उन्हें कैसे समझाऊं, क्या करूं? एक्सपर्ट– डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। सबसे पहले यह समझिए कि आपकी इच्छा गलत नहीं है। शादी का मतलब यह नहीं कि आपकी अपनी पहचान, दोस्तियां और पसंद-नापसंद खत्म हो जाएं। जिस तरह आपके पति आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, उसी तरह आपकी अपनी दुनिया भी आपकी मानसिक सेहत और व्यक्तित्व का जरूरी हिस्सा है। इसलिए यह सवाल कि "क्या शादी के बाद पति-पत्नी की सोशल लाइफ एक ही होनी चाहिए?"— इसका जवाब है, "नहीं।" हालांकि, यह भी संभव है कि आपके पति आपको कंट्रोल न करना चाहते हों। कई बार ऐसी सोच कुछ अन्य कारणों से भी आती है, जैसेकि- इसलिए इस मुद्दे को "कौन सही, कौन गलत" की लड़ाई बनाने की बजाय इस नजरिए से देखना बेहतर और ज्यादा मददगार होगा कि "हम दोनों की जरूरतें क्या हैं।" शादी में साथ जरूरी हर समय साथ रहना नहीं किसी भी स्वस्थ रिश्ते में दो चीजें साथ-साथ चलती हैं- निकटता और स्वतंत्रता। स्वतंत्रता का मतलब है- पर्सनल स्पेस। अगर रिश्ते में सिर्फ निकटता हो और पर्सनल स्पेस न हो तो व्यक्ति घुटन महसूस करने लगता है। वहीं अगर सिर्फ पर्सनल स्पेस हो और जुड़ाव-निकटता न हो तो दूरियां बढ़ने लगती हैं। एक हेल्दी मैरिज में इन दोनों के बीच एक संतुलन होता है। मनोविज्ञान में इसे "डिफरेंशिएशन ऑफ सेल्फ" कहा जाता है। इसका मतलब है कि दो लोग भावनात्मक रूप से जुड़े रहने के साथ अपनी अलग पहचान भी बनाए रखें। पार्टनर ऐसा क्यों चाहता है? हर व्यवहार के पीछे कोई-न-कोई भावनात्मक जरूरत होती है। इसलिए पहले खुद से ये सवाल पूछिए कि आपके पति ऐसा क्यों चाहते हैं। अगर हमें किसी भी चीज का ठीक–ठीक कारण समझ में आ जाए तो बातचीत करना और उस समस्या का हल निकालना आसान हो जाता है। CBT का ABC मॉडल कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी (CBT) का एक आसान टूल है– ABC मॉडल। इस मॉडल को ऐसे समझिए– A- Activating Event (घटना) आप दोस्तों से मिलने की बात करती हैं। B- Belief (विश्वास) पति सोचते हैं– "अगर पत्नी अकेले दोस्तों के साथ जा रही है तो शायद उसे मेरे साथ रहना पसंद नहीं है।" C- Consequence (परिणाम) वे नाराज हो जाते हैं या आप दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। अब इस मॉडल के मुताबिक आपको अपने पति के Belief यानी उनके यकीन को चुनौती देनी है। आपको उन्हें यह समझाना है कि– "दोस्तों के साथ समय बिताना, पति से दूर होना नहीं है।" पार्टनर ये बात कैसे करें? अब सवाल ये है कि उनके मन में बैठे विचारों या उनके यकीन को बदलने के लिए बातचीत कैसे करें। बात करते हुए आपको "मैं" वाले वाक्यों का इस्तेमाल करना है। बहुत से कपल बातचीत की शुरुआत आरोप से करते हैं, जैसेकि— "तुम मुझे कभी आजादी नहीं देते।" ऐसी बात सामने वाले को डिफेंसिव बना देती है। इसके बजाय "मैं" वाले वाक्यों का इस्तेमाल करें, जैसेकि– "मुझे अपने पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगता है। इससे मैं भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करती हूं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं तुम्हारे साथ समय नहीं बिताना चाहती।" इस तरह सामने वाला आपकी भावनाओं को सुनता है, आरोप को नहीं। रिश्ते में बनाएं ‘स्पेस एग्रीमेंट’ कई कपल बिना बात किए उम्मीदें बना लेते हैं। बाद में वही उम्मीदें विवाद बन जाती हैं। इसलिए अपने मन से कुछ भी तय करने की बजाय मिल–बैठकर कुछ बातें तय करें— ACT (एक्सेप्टेंस एंड कमिटमेंट) थेरेपी टूल ACT (एक्सेप्टेंस एंड कमिटमेंट) थेरेपी कहती है कि किसी भी रिश्ते का फैसला डर से नहीं, बल्कि अपने मूल्यों के आधार पर होना चाहिए। इसलिए खुद से ये सवाल पूछिए— इस सवाल का जवाब अक्सर "हां" होता है। आप एक अच्छी, कमिटेड पत्नी भी हो सकती हैं और अपने दोस्तों से जुड़ी हुई अच्छी दोस्त भी, अच्छी इंसान भी। इन बातों में कोई अंतर्विरोध नहीं है। सीमाएं तय करने से कमजोर नहीं होते रिश्ते मनोविज्ञान में हेल्दी बाउंड्रीज बहुत महत्वपूर्ण हैं। बाउंड्रीज यानी सीमा का मतलब दीवार खड़ी करना नहीं है। इसका मतलब है— "यह मेरी व्यक्तिगत जरूरत है और मैं चाहता/चाहती हूं कि आप इसका सम्मान करें।" एक उदाहरण: "महीने में एक बार मैं अपने कॉलेज फ्रेंड्स से अकेले मिलना चाहती हूं। उसी तरह अगर आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताना चाहें तो मुझे भी खुशी होगी।" इमोशनल बैंक अकाउंट भरते रहिए रिश्तों के विशेषज्ञ अक्सर इमोशनल बैंक अकाउंट की बात करते हैं। अगर रिश्ते में प्यार, सम्मान, समय और भरोसा लगातार जमा होता रहे तो छोटी-छोटी असहमतियों से रिश्ता टूटता नहीं है। इसलिए जब आप दोस्तों से मिलें, उससे पहले और बाद में पति के साथ भी अच्छा समय बिताइए। उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि वे आपकी प्राथमिकता हैं। अगर पति फिर भी न माने तो क्या करें? अगर पति से प्यार और शांति से बातचीत की हर कोशिश नाकाम हो रही है, बार-बार शांत बातचीत के बाद भी वे— तो यह सिर्फ दो व्यक्तियों की अलग–अलग पसंद का मामला नहीं है। यह कंट्रोलिंग व्यवहार की दिशा में जा सकता है। ऐसी स्थिति में कपल काउंसलिंग मददगार हो सकती है। किसी निष्पक्ष विशेषज्ञ के सामने बातचीत करने से दोनों अपनी भावनाएं बेहतर तरीके से समझ और समझा पाते हैं। आखिर में एक बात और। किसी भी रिश्ते का लक्ष्य दो लोगों को एक जैसा बनाना नहीं होता। लक्ष्य यह होता है कि दो अलग-अलग लोग अपनी-अपनी पहचान बचाए रखते हुए एक-दूसरे के जीवन को बेहतर बनाएं। अगर आप सम्मान के साथ अपनी जरूरत रखें और उतने ही सम्मान से उनके डर और भावनाओं को सुनें, तो इस मुद्दे का समाधान टकराव से नहीं, बातचीत से निकल सकता है। ……………………….. ये खबर भी पढ़ें… रिलेशनशिप एडवाइज- पार्टनर की एक्स गर्लफ्रेंड से इनसिक्योर हूं:जब भी उसकी बात होती है, मेरा मूड खराब हो जाता है, मैं क्या करूं आपकी परेशानी बहुत सामान्य है। बहुत से लोग अपने पार्टनर के अतीत के बारे में सुनकर असहज महसूस करते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि आप असुरक्षित, पजेसिव या गलत हैं। अक्सर ऐसी स्थिति में असली समस्या पार्टनर का पास्ट नहीं, बल्कि उस पास्ट से जुड़ी हमारी अपनी भावनाएं होती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा नजारा; जानें कहां आएगा नजर

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा नजारा; जानें कहां आएगा नजर

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir-Shreyas Iyer पर सवाल: Vaibhav Sooryavanshi का डेब्यू क्यों बनाया इतना मुश्किल?

भारत के पूर्व बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ़ का मानना ​​है कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर वाली टीम मैनेजमेंट, वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री को आसान बना सकती थी। IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद, इस 15 साल के खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। दुनिया को उम्मीद थी कि यह युवा खिलाड़ी आयरलैंड के ख़िलाफ़ खेलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि मैनेजमेंट ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मौका दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma के भविष्य पर BCCI में भूचाल, Chief Selector Ajit Agarkar की कुर्सी खतरे में!


सैमसन को टीम से बाहर करने के लिए बस तीन बार का खराब प्रदर्शन ही काफी था, और आखिरकार इंग्लैंड में सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि, यह बाएं हाथ का बल्लेबाज़ अपने शुरुआती तीन मैचों में नाकाम रहा और इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी मैच के लिए उसे टीम से बाहर कर दिया गया। सूर्यवंशी को जोफ्रा आर्चर ने तब खोजा था, जब राजस्थान रॉयल्स में उनके साथी खिलाड़ी लगातार उन्हें आउट कर रहे थे।

कैफ का मानना ​​है कि UK में सूर्यवंशी के संघर्ष की वजह उस युवा खिलाड़ी की घबराहट थी। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने अपने सफर की शुरुआत आयरलैंड से की होती, तो कहानी कुछ और होती। कैफ ने अपने YouTube चैनल पर कहा कि वैभव एक 'X-फ़ैक्टर' खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लाइमलाइट में होने के बावजूद, IPL में उनके बल्ले ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ़ एक या दो मैचों में ही अच्छा नहीं खेला, बल्कि ऑरेंज कैप भी जीती। उन्हें आयरलैंड में खेलना चाहिए था; इससे उनकी घबराहट दूर हो जाती। फिर वे इंग्लैंड जाकर भी अच्छा प्रदर्शन कर पाते।
 

इसे भी पढ़ें: Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य


उन्होंने कहा कि वह शानदार फ़ॉर्म में थे; उन्होंने ऑरेंज कैप जीती थी। लेकिन आपने उनसे पहले पानी पिलाने का काम करवाया। वह एक खास खिलाड़ी हैं; आप उन्हें सीधे आयरलैंड में खिला सकते थे। उन्हें खास ट्रीटमेंट मिलना चाहिए था। अगर वह आयरलैंड में खेलते, तो UK में उन्हें कोई घबराहट नहीं होती। कैफ ने आगे कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यवंशी का सफ़र ज़रूरत से ज़्यादा मुश्किल बना दिया गया था। ज़िम्बाब्वे दौरे का उदाहरण देते हुए, जहाँ सूर्यवंशी को 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' चुना गया था, कैफ़ ने भविष्यवाणी की कि जब यह युवा खिलाड़ी भारत में खेलेगा तो बहुत सारे रन बनाएगा।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 05 Aug 2026 12:40:25 +0530

  Videos
See all

CM Vijay बजट सत्र के लिए राज्य विधानसभा पहुंचे #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:14:42+00:00

Srinagar Lal Chowk: श्रीनगर के लाल चौक पर भव्य तिरंगा यात्रा! | Breaking News | Har Ghar Tiranga #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:15:21+00:00

Srinagar: 370 की वर्षगांठ पर BJP की तिरंगा रैली #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:15:09+00:00

Assam Floods : असम में बाढ़ से हाहाकार, 89 लोगों की मौत, लाखों हुए बेघर | Heavy Rain | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers