एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत
मध्य प्रदेश में सोमवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 6 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश में दिखेगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। यूपी में मानसून ने फिर तेजी पकड़ ली है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, समेत 50 से ज्यादा शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद के 24 और बिजनौर के 6 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। झारखंड में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। रांची, चतरा, पलामू, लातेहार समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें लातेहार से दो और गिरडीह से 9 लोग शामिल हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में रायगढ़ा के स्कूल हॉस्टल में सीनियर स्टूडेंट्स ने ने 9वीं के 27 जूनियर्स को पीटा, FIR दर्ज
ओडिशा के रायगढ़ा में राज्य सरकार के एक रेजिडेंशियल स्कूल में 10वीं क्लास के छात्रों ने 9वीं क्लास के 27 छात्रों की पिटाई कर दी। यह घटना रविवार को गवर्नमेंट हाई स्कूल, राविलकोना के हॉस्टल में हुई। हालांकि, इस घटना का पता मंगलवार को चला जब स्कूल के हेडमास्टर ने चंडीली पुलिस स्टेशन में सीनियर छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, 10वीं क्लास के छात्रों ने जूनियर छात्रों को इसलिए डांटा क्योंकि वे रविवार को खेल के मैदान से लौटने में देर कर रहे थे। जब जूनियर्स ने इसका विरोध किया, तो सीनियर ग्रुप ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब पीड़ित छात्रों ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रशासन से की, तो आरोपी छात्रों ने लकड़ी के बैट से फिर से जूनियर्स पर हमला कर दिया। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ा जिला प्रशासन ने स्कूल के हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली दंगों का आरोपी को शहर से बाहर जाने की परमिशन, LLB कोर्स में एडमिशन के लिए गाजियाबाद जाएगा दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी शादाब अहमद को LLB कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 4 से 7 अगस्त तक दिल्ली (NCT) से बाहर गाजियाबाद जाने की इजाजत दे दी। वह दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोपी है और सुप्रीम कोर्ट ने उसे 5 जनवरी, 2026 को जमानत दी थी। जमानत मिलने के बाद, कोर्ट ने शर्त रखी थी कि वह कोर्ट की इजाजत के बिना दिल्ली (NCT) से बाहर नहीं जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others










