दिल्ली से लेह तक धू-धूकर जला रावण, PM मोदी से राष्ट्रपति मुर्मू तक ने मनाया दशहरा, देखें VIDEO
दिल्ली से लेह और श्रीनगर तक धू-धूकर जला रावण। PM मोदी ने दिल्ली में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने द्वारका में रावण दहन किया। देशभर से सामने आए विजयादशमी के खास VIDEO और तस्वीरें।
Hyderabad Dandiya Event में लाइटिंग ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, तीन आरोपी अरेस्ट
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास नादरगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग के लिए बनाया गया धातु का ढांचा गिरने से एक छात्रा की मौत के मामले में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना 17 अक्टूबर को हुई थी, जब कॉलेज परिसर में डांडिया कार्यक्रम में भाग ले रहे विद्यार्थियों पर संबंधित ढांचा गिर गया था।
इस घटना में 22 विद्यार्थी घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चोट के कारण उसकी मौत हो गई। मामूली चोटें लगने वाले अधिकतर विद्यार्थियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन का इलाज अब भी जारी है।
इस मामले में आदिबटला पुलिस थाने में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिम्मेदार लोगों और कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शमशाबाद जोन के पुलिस उपायुक्त बी. राजेश ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में सात आरोपियों की पहचान की है। इनमें से तीन ने मंगलवार को पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि शेष चार आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, अस्थायी ढांचे को लगाने के लिए जरूरी चार खंभों के बजाय केवल दो खंभों का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, ढांचे की स्थापना के दौरान आवश्यक सुरक्षा सावधानियों का भी पालन नहीं किया गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi





