Responsive Scrollable Menu

पाक में आईफोन बनाएगी एप्पल : सरकार ने जताई 8% इंसेंटिव देने पर सहमति, पीएम शरीफ देंगे अंतिम मंजूरी

इस्लामाबाद। अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल ने पाकिस्तान में आईफोन विनिर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाक सरकार ने एक नए मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फ्रेमवर्क के तहत कंपनी को विशेष प्रोत्साहन देने पर सहमति जताई है। इस फैसले को पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और स्थानीय विनिर्माण क्षेत्र के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य देश को क्षेत्रीय स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात हब के रूप में विकसित करना है।

एप्पल रीफर्बिशिंग से करेगा शुरुआत
रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल सिर्फ नए आईफोन का निर्माण ही नहीं करेगी, बल्कि दो से तीन साल पुराने आईफोन को पाकिस्तान में रीफर्बिश  कर उन्हें दोबारा निर्यात भी करेगी। सरकार का अनुमान है कि केवल री-एक्सपोर्ट से पहले ही वर्ष में लगभग 100 मिलियन डॉलर की आमदनी हो सकती है। इससे विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस प्रस्तावित ढांचे के तहत Apple ने कुछ शर्तें रखी हैं। 

पाक 8% प्रोत्साहन देने को राजी 
Apple ने रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराने, 8 प्रतिशत प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन और पुराने आईफोन की मरम्मत की अनुमति मांगी है। पाकिस्तान सरकार पहले से ही मोबाइल निर्माताओं को 6 प्रतिशत प्रोत्साहन देती है, लेकिन एप्पल और अन्य वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने के लिए इसे बढ़ाकर 8 प्रतिशत करने की योजना है। इंजीनियरिंग डेवलपमेंट बोर्ड के सीईओ हमाद अली मंसूर ने बताया इन शर्तों को नए प्रस्तावित फ्रेमवर्क में शामिल किया गया है, जिसे पीएम शहबाज शरीफ की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 

भारत में भी अपनाया था यही मॉडल
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल पहले भी इसी मॉडल को अपनाकर एशियाई देशों में अपनी मौजूदगी मजबूत कर चुकी है। कंपनी ने इंडोनेशिया, मलेशिया और भारत में शुरुआत मरम्मत और प्रशिक्षण कार्यों से की थी। वहां पहले स्थानीय कर्मचारियों को तकनीकी कौशल सिखाया गया और बाद में धीरे-धीरे निर्माण कार्य शुरू किया गया। कंपनी पाकिस्तान में भी इसी रणनीति पर आगे बढ़ना चाहती है। 

योजना आगे बढ़ी तो पैदा होंगे रोजगार
यदि यह योजना सफल होती है, तो इससे हजारों रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। साथ ही, तकनीकी प्रशिक्षण और सप्लाई चेन विकास के जरिए स्थानीय उद्योगों को भी फायदा मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश बढ़ने से निर्यात में वृद्धि और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह पहल अभी शुरुआती चरण में है। इसे अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। लेकिन यदि एप्पल पाकिस्तान में उत्पादन शुरू करती है, तो यह देश की औद्योगिक नीति का एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।  

Continue reading on the app

बंद हो रहा कनेक्ट 26 प्लान, 365 दिन वैलिडिटी के साथ मिलेगा 949GB डेटा, लास्ट डेट इस दिन

BSNL का 365 दिनों तक चलने वाला स्पेशल प्लान अब बस कुछ दिनों में बंद होने वाला है। हम बात कर रहे हैं BSNL Bharat Connect 26 Plan की। कनेक्ट 26 प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 949GB डेटा मिलता है। चलिए बताते हैं इस प्लान की लास्ट डेट और इसके बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ...

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup Rising Stars: भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान से हो सकती है टक्कर

Women's Asia Cup Rising Stars 2026: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला गया. इस मैच में भारत ने 6 विकेट से बाजी मारी और फाइनल में एंट्री कर ली. Fri, 20 Feb 2026 10:43:24 +0530

  Videos
See all

जनरल नरवणे की किताब… किताब’ पर राहुल EXPOSE! R भारत के सवालों से भागे Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T05:15:51+00:00

Rafiqul Islam: 'Assam में फिर से BJP की सरकार नहीं चाहते' #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T05:15:05+00:00

UP Budget Session Live : UP विधानसभा में CM Yogi का संबोधन | BJP VS SP | Mata Prasad Pandey #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T05:13:55+00:00

Aminul Islam: 'Congress ने Assam Election को सीरियस ले लिया है'#shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T05:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers